फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'दृश्यम 2' को कड़ी टक्कर देने आ गई है 'भेड़िया', धीमी रफ्तार से बढ़ रही 'ऊंचाई' और 'यशोदा'

Fri, 25 Nov 2022 08:34 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 25 Nov 2022 08:34 AM IST
विज्ञापन
thursday box office report drishyam 2 uunchai yashoda kantara collection bhediya prediction
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बीते काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ बनाम बॉलीवुड की लड़ाई चल रही थी। इसी बीच रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 के कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। वहीं सिनेमाघरों में अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर स्टारर फिल्म ऊंचाई व यशोदा धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा आज यानि शुक्रवार को थियेटर्स में वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया भी रिलीज हो गई है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों को पसंद आया था, अब देखना होगा कि फिल्म क्या कमाल कर करती है। इसी बीच इन फिल्मों का गुरुवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।

thursday box office report drishyam 2 uunchai yashoda kantara collection bhediya prediction
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर फिल्म दृश्यम 2 दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। दृश्यम की सफलता के बाद इसकी दूसरी किश्त भी धमाल मचा रही है। पहले ही हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये का पार पहुंच गया है। वहीं दृश्यम 2 के गुरुवार के कारोबार की बात करें तो फिल्म ने सातवें दिन 8.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 104.74 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 140 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

इसे भी पढ़ें- Drishyam 2 Box Office Day 7: 'दृश्यम 2' का कलेक्शन सौ करोड़ रुपये पार, सातवें दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई

thursday box office report drishyam 2 uunchai yashoda kantara collection bhediya prediction
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

ऊंचाई
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी आदि सितारों से सजी फिल्म ऊंचाई की रफ्तार अब धीमे हो चली है। हालांकि शुरुआत में फिल्म का कारोबार अच्छा रहा है। ऊंचाई के गुरुवार के बिजनेस की बात करें तो इस फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक ऊंचाई का कुल कारोबार 26.39 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
thursday box office report drishyam 2 uunchai yashoda kantara collection bhediya prediction
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

यशोदा
साउथ की स्टार सामंथा की फिल्म यशोदा, ऊंचाई के साथ रिलीज हुई थी। ऊंचाई का कारोबार तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन यशोदा कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। स्लो मोशन में आगे बढ़ती हुई इस फिल्म ने गुरुवार को 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यशोदा का कुल कारोबार 19.12 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
thursday box office report drishyam 2 uunchai yashoda kantara collection bhediya prediction
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कांतारा दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि पिछले 55 दिनों से फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। अब कांतारा को अमेजन प्राइम ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। कलेक्शन की बात करें तो गुरुवार को कांतारा ने 45 लाख रुपये कमाई की है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 305.11 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed