फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thursday Box Office: 'लियो' के साथ मजबूती से मुकाबला कर रही '12वीं फेल', 'यूटी 69'-'आंख मिचोली' का ऐसा रहा हाल

Fri, 10 Nov 2023 09:38 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 10 Nov 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
Thursday Box Office Vikrant Massey 12th fail Thalapathy Vijay leo kangana Ranaut tejas UT 69 Aankh Micholi
12वीं फेल-लियो - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्मों की रौनक है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों की कमाई की चमक कम हो चुकी है। दिवाली नजदीक है, लेकिन कुछ फिल्मों के लिए दिवाली का त्योहार फीका सा दिखाई दे रहा है। बीते शुक्रवार को एक साथ छह फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनमें से कुछ फिल्मों ने तीन-चार दिन में ही दम तोड़ दिया। वहीं, 'लियो' और '12वीं फेल' जैसी फिल्मों का जलवा अभी भी बरकरार है। कम बजट में बनी '12 वीं फेल' कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पटखनी दे चुकी है। चलिए जानते हैं गुरुवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Thursday Box Office Vikrant Massey 12th fail Thalapathy Vijay leo kangana Ranaut tejas UT 69 Aankh Micholi
लियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लियो
सबसे पहले बात करते हैं साउथ सुपरस्टार दलपति विजय की फिल्म 'लियो' की। दलपति विजय की 'लियो' ने दमदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर कदम जमाया था। फिल्म की कहानी और अभिनेता के अभिनय को समीक्षकों की अच्छी समीक्षा मिली। बीते हफ्ते रिलीज हुई सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है, लेकिन तीन हफ्ते पहले 19 अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी मजबूत बनी हुई है। 22वें दिन 'लियो' ने 1.55 रुपये की कमाई की। वहीं अब फिल्म का कलेक्शन 335.20 करोड़ रुपये हो चुका है।
Anushka Sharma: अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की हुई पुष्टि! विराट के साथ वायरल तस्वीरों में दिखा बेबी बंप

Thursday Box Office Vikrant Massey 12th fail Thalapathy Vijay leo kangana Ranaut tejas UT 69 Aankh Micholi
यूटी 69 - फोटो : सोशल मीडिया

यूटी 69
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनैसमेन राज कुंद्रा की बतौर अभिनेता 'यूटी 69' पहली फिल्म है, जिसके जरिए उन्होंने फिल्मों में कदम रखा है। हालांकि, पहली फिल्म को लेकर ही राज को बॉक्स ऑफिस पर हार का मुंह देखना पड़ा। यह फिल्म राज के एडल्ट फिल्में बनाने के मामले में जेल में बिताए दिनों के अनुभवों पर आधारित है। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकमयाब रही। तीन नवंबर को रिलीज हुई 'यूटी 69' पहले दिन ही लाखों में सिमट गई थी। 'यूटी 69' ने सातवें दिन 15 लाख रुपये की कमाई की। वहीं अब फिल्म का कलेक्शन 77 लाख रुपये हो चुका है।
Imtiaz Ali: कभी इम्तियाज अली की फिल्में खारिज कर दिया करते थे कलाकार, निर्देशक ने खुद बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Vikrant Massey 12th fail Thalapathy Vijay leo kangana Ranaut tejas UT 69 Aankh Micholi
आंख मिचोली रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आंख मिचोली
'आंख मिचोली' इस हफ्ते रिलीज हुई छह फिल्मों में से एक है। तीन नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में कई सितारों की टुकड़ी है। फिल्म 'आंख मिचोली' में परेश रावल, शरमन जोशी, अभिमन्यु दसानी, मृणाल ठाकुर, दिव्या दत्ता, विजय राज, दर्शन जरीवाला, अभिषेक बनर्जी जैसे कई सितारे हैं। कमाई के मामले में अब तक बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 'आंख मिचोली' ही खेल रही है। फिल्म की कमाई हर दिन लाखों में ही सिमट रही है। 'आंख मिचोली' ने सातवें दिन महज 16 लाख रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 1.98 करोड़ हो चुका है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Vikrant Massey 12th fail Thalapathy Vijay leo kangana Ranaut tejas UT 69 Aankh Micholi
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

12वीं फेल
विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर अब तक कायम था। कई बड़ी फिल्मों में टक्कर मिलने के बावजूद '12वीं फेल' मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर डटी रही। हालांकि, अब लगता है कि फिल्म की रफ्तार थमने लगी है, क्योंकि अब लगतार फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म ने 13वें 1.46 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अब विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' में गिरावट आई, फिल्म ने 14वें दिन 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कुल कमाई 27.19 करोड़ हो गई।
Diwali 2023: दिवाली पर बेजुबानों का ख्याल रखने की वामिका गब्बी की अपील, याद दिलाई त्योहार की बड़ी जिम्मेदारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed