बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान का रुतबा देखते ही बनता है। इंडस्ट्री में वह केवल अपनी शर्तों पर काम करते हैं और अपनी जुबान के लिए जाने जाते हैं। यह सब जानते हैं कि भाईजान जब एक बार कमिटमेंट कर देते हैं तो फिर अपने आप की भी नहीं सुनते। असल जिंदगी में भी वह कुछ ऐसे ही हैं। काम को लेकर अभिनेता का स्वैग कुछ अलग ही है। उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि उन्हें कोई सलाह दे। सलमान के इसी अंदाज से जुड़ा एक किस्सा हम आज आपको थर्सडे थ्रो बैक स्टोरी में बताने जा रहे हैं।
Throwback Thursday: जब सलमान खान को सलाह देना अनुराग कश्यप को पड़ गया भारी, रातों रात हुए फिल्म से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सलमान के स्वैग का एक उदाहरण उनके और अनुराग कश्यप के बीच हुए मतभेद के किस्से में देखने को मिलता है। एक बार फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने सलमान खान को कुछ ऐसी सलाह दे दी थी, जो उन्हें नागवार गुजरी, जिसका खामियाजा अनुराग को एक फिल्म से हाथ धोकर चुकाना पड़ा। इस किस्से का खुलासा अनुराग ने खुद एक बार इंटरव्यू के दौरान किया था।
Filmy Wrap: काम पर लौटे अमिताभ बच्चन और मलाइका-अर्जुन करने जा रहे शादी? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
दरअसल, अनुराग कश्यप ने बताया था कि जब वह सलमान खान के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे थे, तब उन्होंने सलमान को सलाह दी थी कि वह अपनी छाती पर बाल उगा लें। इसके बाद भाईजान को अनुराग की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और गुस्से में उन्होंने अनुराग को फिल्म से निकालकर सतीश कौशिक को निर्देशक के रूप में ले लिया गया था। जब अनुराग से पूछा गया कि यह किस फिल्म का किस्सा है तो उन्होंने बताया था यह 'तेरे नाम' फिल्म के दौरान हुआ था।
Prakash Raj: किच्चा सुदीप के भाजपा को समर्थन देने पर प्रकाश राज ने दी प्रतिक्रिया, बोले- स्तब्ध और आहत हूं
अनुराग का कहना था कि 'तेरे नाम' फिल्म में मेरठ और आगरा कहानी थी, जिसे रियल दिखाने के लिए किरदार को बेहतर करना जरूरी था और उसी रोल को आकर्षित बनाने के लिए उन्होंने सलमान को अपनी छाती पर बाल बड़े करने की सलाह दे डाली थी, लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि उनकी यह सलाह उन पर बहुत भारी पड़ जाएगी। हालांकि, वह अब सलमान से कोई शिकायत नहीं रखते हैं। उन्हें सलमान की कई फिल्में पसंद हैं और वह उन्हें देखते भी हैं।
Filmy Wrap: काम पर लौटे अमिताभ बच्चन और मलाइका-अर्जुन करने जा रहे शादी? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
आपको बता दें कि जब फिल्म 'तेरे नाम' आई थी, तब खबर थी कि फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले हैं, लेकिन सलमान खान और निर्देशक के बीच क्रिएटिव डिफरेंस के चलते उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया, जिसके बाद सतीश कौशिक ने 'तेरे नाम' फिल्म का निर्देशन किया। बात करें सलमान की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए एक बार फिर दर्शकों के दिल पर राज करने के लिए आ रहे हैं। फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Prakash Raj: किच्चा सुदीप के भाजपा को समर्थन देने पर प्रकाश राज ने दी प्रतिक्रिया, बोले- स्तब्ध और आहत हूं