फिल्म 'टाइगर 3' ने रिलीज के छठे दिन 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। इसी खुशी में फिल्म के हीरो सलमान खान, हीरोइन कटरीना कैफ और विलेन इमरान हाशमी ने अपने प्रशंसकों के लिए एक खास शो का आयोजन यहां मुंबई में किया। डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद ‘भाईजान’ आए। बटोर कर लाए गए अपने ‘प्रशंसकों’ से मिले। सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से बातचीत की और आखिर में कहा कि वे सब लोग ये फिल्म जरूर देखें। अगर देख रखी हो तो दोबारा देखें। लेकिन, सलमान के जाते ही सिनेमाहॉल आधे से ज्यादा खाली हो गया। चलती फिल्म छोड़कर बाहर निकले ये ‘प्रशंसक’ किस आधार पर लाए गए थे, इसको लेकर भी तरह तरह की बातें कार्यक्रम के बाद होती दिखीं।
Tiger 3: सलमान के कहने पर भी प्रशंसकों ने नहीं देखी टाइगर 3, भाईजान के जाते ही खाली हो गया जश्न के लिए भरा हॉल
फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज से पहले सलमान खान फिल्म के प्रमोशन से पूरी तरह दूर रहे हैं। 14 नवंबर को बाल दिवस पर यूए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई इस फिल्म की छोटे बच्चों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इस स्क्रीनिंग में सलमान भी आए और इसका जमकर प्रचार भी किया गया। शुक्रवार से फिल्म का पहला वीकएंड एक तरह से शुरू हो रहा है। फिल्म की हाइप बनाए रखने के लिए सलमान खान ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पीवीआर सिनेमा में अपने प्रशंसकों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन रखा। पूरा थियेटर सलमान खान के ‘प्रशंसकों’ से भरने के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू होने के ठीक पहले सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी आए।
Films: इन फिल्मों में एक साथ धमाल मचाएंगे साउथ और नॉर्थ के सितारे, दर्शकों का मनोरंजन भी होगा डबल
इस मौके पर सलमान खान ने 'टाइगर 3' की सफलता का श्रेय दर्शकों और अपने प्रशंसकों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'हमारी फिल्म दीवाली के दिन रिलीज हुई। दीवाली के दिन जिस तरह से हमारी फिल्म को देखने दर्शक आए, मैं तो आश्चर्यचकित था। मैं तो यह सोचने लगा कि सभी लोग फिल्म देखने घर से निकल गए तो दिवाली की पूजा घर पर किसने की होगी? हमारी फिल्म को दिवाली की छुट्टी का फायदा तो मिला ही, लेकिन इसी बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का खेला जा रहा है। ऐसे समय में में भी लोग हमारी फिल्म को देखने आए। इसलिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं।'
Tiger 3: 'कटरीना के साथ थोड़ा रोमांस तो बनता है', टाइगर 3 में अभिनेत्री संग काम करने पर बोले सलमान खान
अपने प्रशंसकों की डिमांड पर सलमान खान ने यहां कटरीना कैफ के साथ ठुमके भी लगाए। इसके बाद अभिनेता सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से कहा, 'जो लोग पहले फिल्म देख चुके हैं, वह भी फिल्म देखें और जिन्होंने नहीं देखी है वह लोग तो फिल्म जरूर देखे।' लेकिन अपनी बात खत्म करके जैसे सलमान खान बाहर निकले, इधर आधा थियेटर खाली हो गया। सलमान खान के आने से पहले उनके नाम के नारे लगाने वाले प्रशंसक उनके जान के बाद उनके कहने के बावजूद फिल्म ‘टाइगर 3’ देखने के लिए नहीं रुके। ये देखकर वहां मौजूद लोगों ने भी आश्चर्य जताया।
Farah Khan: 'दर्द-ए-डिस्को' गाने की शूटिंग के वक्त शाहरुख ने दो दिन तक नहीं पिया था पानी, फराह का बड़ा खुलासा
सलमान खान के जाने के बाद धीरे धीरे उनके प्रशंसक भी निकलने लगे। उनके प्रशंसकों में आपस में कानाफूसी भी होती सुनाई दी। कुछ लोग वापस जान के लिए किए गए इंतजाम की चर्चा कर रहे थे तो कुछ लोग इस कार्यक्रम में आने के लिए किए गए भुगतान पर चर्चा करते मिले।
Tiger 3: 'टाइगर 3' मे बहू कटरीना का एक्शन देख गर्व महसूस कर रहे थे ससुर शाम कौशल, बोले-यह बहुत खास था