फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emraan Hashmi: 'मैंने कई दुश्मन बना लिए', ऐश्वर्या राय को 'प्लास्टिक' कहने पर इमरान ने दस साल बाद तोड़ी चुप्पी

Fri, 17 Nov 2023 05:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 17 Nov 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Tiger 3 star Emraan Hashmi Reveals He Made Many Enemies After His Plastic Comment On Aishwarya Rai Bachchan
इमरान हाशमी और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में अपनी किसिंग कला से मशहूर इमरान हाशमी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता की यह फिल्म सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को समीक्षकों और फैंस दोनों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में इमरान के विलेन रोल की भी लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। ऐसे में अब इमरान ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Tiger 3 star Emraan Hashmi Reveals He Made Many Enemies After His Plastic Comment On Aishwarya Rai Bachchan
इमरान हाशमी - फोटो : social media

अभिनेता इमरान हाशमी इस वक्त 'टाइगर 3' में विलेन आतिश के रोल के लिए दर्शकों की खूब तारीफें बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वह 'टाइगर' सलमान खान से टक्कर लेते नजर आ रहे हैं। दर्शक भी इमरान के रोल की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में इमरान ने दस साल के बाद अपने उस बयान का खुलासा किया,जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या को प्लास्टिक कह दिया था। इसके बाद अभिनेता को अपने इस बयान का खामियाजा भी भुगतना पड़ा था।

Tiger Nageswara Rao: ओटीटी पर रिलीज हुई 'टाइगर नागेश्वर राव', रवि तेजा ने अपने किरदार को बताया- चुनौतीपूर्ण

Tiger 3 star Emraan Hashmi Reveals He Made Many Enemies After His Plastic Comment On Aishwarya Rai Bachchan
इमरान हाशमी - फोटो : social media

इमरान हाशमी से उनके हालिया इंटरव्यू में पूछा गया कि वह अक्सर विवादों में आ जाते हैं तो क्या इसी वजह से वह शोज में जाने से बचते हैं। तो इस पर अभिनेता ने कहा, ' मेरे  लिए यह हैंडल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। मैं अभी भी नरम दिल नहीं हुआ हूं। अगर मैं दोबारा 'कॉफी विद करण' में गया तो सब बिगाड़ दूंगा। शायद इस बार रैपिड फायर राउंड में और भी खतरनाक हो जाऊंगा।'

Annu Kapoor: सनी लियोन की स्वीकार्यता भारतीय समाज का सबसे बड़ा बदलाव, अभिनय मेरी रोजी रोटी, शौक या जुनून नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 star Emraan Hashmi Reveals He Made Many Enemies After His Plastic Comment On Aishwarya Rai Bachchan
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इमरान ने आगे कहा, 'मेरे मन में किसी के खिलाफ कुछ नहीं है। मैं बस हैंपर जीतना चाहता था। बता दें कि करण के शो में अभिनेता से पूछा गया था कि प्लास्टिक सुनकर उनके मन में किसका नाम आता है। इसपर अभिनेता ने ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया था।'

The Railway Men: नहीं लगेगी 'द रेलवे मेन' की रिलीज पर रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया इनकार

विज्ञापन
Tiger 3 star Emraan Hashmi Reveals He Made Many Enemies After His Plastic Comment On Aishwarya Rai Bachchan
इमरान हाशमी लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/therealemraan

अपने इस कमेंट के बाद इमरान को पब्लिकली माफी भी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ गेम खेल रहे थे। उन्हें बस हैंपर जीतना था। हालांकि, अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि इस कमेंट को बाद उन्होंने इंडस्ट्री में कई दुश्मन भी बना लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed