अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आ रही हैं। टाइगर फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म में अभिनेत्री सलमान खान के साथ जोया के किरदार में हैं। उनकी अदाकारी की काफी तारीफ की जा रही है। एक तरफ कटरीना अपने काम में व्यस्त हैं, तो वहीं उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल भी अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' के प्रमोशन में जुटे हैं। इस बीच विक्की और कटरीना को एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। खुद कटरीना का ऐसा कहना है।
Katrina kaif: एक-दूसरे के साथ वक्त नहीं बिता पा रहे विक्की और कटरीना, यह है वजह
कटरीना कैफ की फिल्म 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई। वहीं, विक्की कौशल की फिल्म पहली दिसंबर को दस्तक देने वाली है। दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों के चक्कर में इस तरह व्यस्त हैं कि घर पर साथ नहीं रह पा रहे हैं। इसे लेकर कटरीना ने कहा कि इतनी व्यस्तता है कि वे और विक्की एक-दूसरे को देख तक नहीं पा रहे हैं। कटरीना ने कहा, 'यह हम दोनों के लिए ही बहुत व्यस्त समय है। हम एक-दूसरे को ज्यादा नहीं देख पाते हैं'।
कटरीना ने आगे कहा, 'यह थोड़ा रोमांचक है। मैं अपने इंटरव्यू से घर जाऊंगी, तब तक विक्की अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कोलकाता रवाना होंगे'। अभिनेत्री ने कहा, 'जब आप दोनों ही बहुत ज्यादा व्यस्त हों, काम बहुत ज्यादा हो और फिल्म की रिलीज हो, तो जाहिर सी बात है कि आप एक-दूसरे को मिस कर रहे होंगे।
Tiger 3: सलमान खान ने की इमरान हाशमी को किस करने की कोशिश, कार्यक्रम में मौजूद लोग रह गए हैरान
हालांकि, इस व्यस्तता के बीच भी कटरीना और विक्की ने अपने लिए खुशियां खोज लीं और बीते दिनों दिवाली का त्योहार साथ मनाया। कटरीना कैफ का कहना है, 'इतनी व्यस्तता के बावजूद कम से कम हमें अपने परिवारों के साथ दिवाली मनाने का मौका मिला'। इसके अलावा कटरीना ने विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर भी बात की और कहा कि वह इसे लेकर उत्साहित हैं।
Bigg Boss 17: एमसी स्टेन ने बिग बॉस 17 के विजेता से उठाया पर्दा, 'फर्रे' की टीम संग शो में मचाया धमाल
मालूम हो कि 'सैम बहादुर' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की 'एनिमल' से होगा। बात करें 'टाइगर 3' की तो इस फिल्म की एंट्री 200 करोड़ क्लब में हो गई है। इसमें कटरीना और सलमान के अलावा इमरान हाशमी भी हैं, जो नेगेटिव रोल में नजर आए हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 204.18 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
The Railway Men Review: शिव की साधना को कलाकारों का वरदान, इंसानियत के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि देती सीरीज