बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी स्टारर फिल्म 'बागी 2' इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से फिल्म को अच्छी ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।
अक्षय-अजय नहीं दे पाए टक्कर लेकिन 'पद्मावत' के बाद ये फिल्म करेगी छप्परफाड़ कमाई, ये रहा सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुक माय शो वेबसाइट पर नजर डालें तो कई सिनेमाघरों में फिल्म के शो की एडवांस बुकिंग चल रही है। जिससे लगता है कि फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलेगी। बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग के जरिए यह फिल्म आधी सफलता तो हासिल कर ही लेगी।
ट्रेड मैगजीन सुपर सिनेमा के मुताबिक 'बागी 2' को 13.50 से 14 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह टाइगर श्रॉफ की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी। यही नहीं यह बागी (11.94 करोड़) का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। इसी के साथ यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म भी होगी। पहले नंबर पर 24 करोड़ की कमाई के साथ 'पद्मावत' है जबकि दूसरे नंबर पर 'रेड' है जिसने पहले दिन करीब 12 करोड़ जुटाए।
'बागी 2' भारत में कुल 3500 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी जबकि विदेशों में 625 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। इस तरह दुनियाभर में इसे कुल 4125 स्क्रीन मिले हैं। जबकि 'रेड' को 3400 स्क्रीन मिले वहीं 'पद्मावत' को अभी तक सबसे ज्यादा 7000 स्क्रीन मिले हैं।
#Baaghi2 screen count...
India: 3500... widest release for Tiger Shroff
Overseas: 625... will be releasing across 45 countries
Worldwide total: 4125 screens
'बागी 2' का बजट करीब 60 करोड़ रुपए हैं। 15 करोड़ रुपए प्रमोशन में खर्च किए गए। इस तरह फिल्म की कुल लागत 75 करोड़ रुपए है। सैटेलाइट राइट्स बेचकर फिल्म ने 35 करोड़ रुपए पहले ही कमा लिए हैं। फिल्म को हिट होने के लिए 80 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा।