फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल का शो शुरू होते ही सामने आया डॉ. मशहूर गुलाटी का हमशक्ल, पहचान न पाए सुनील ग्रोवर

Thu, 29 Mar 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
sunil grover character look like mashoor gulati in sri lanka
Sunil Grover

कपिल शर्मा का नया टीवी शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शुरू हो चुका है लेकिन उससे पहले उनके दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ मनमुटाव खुलकर सबके सामने आया गया हालांकि कपिल के शो के पहले एपिसोड में दर्शकों ने सुनील ग्रोवर को खूब मिस किया।

sunil grover character look like mashoor gulati in sri lanka
Sunil Grover

सुनील भले ही कपिल के शो में नहीं आ रहे हों लेकिन उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। वह अपने नए शो की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच सुनील सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। कभी वह सब्जीवाले बन जाते हैं तो कभी तबला बजाते हुए दिखते हैं। अब ऐसी एक तस्वीर को लेकर सुनील सुर्खियों में हैं। 

sunil grover character look like mashoor gulati in sri lanka
सुनील ग्रोवर का हमशक्ल

दरअसल, सिंगर और प्रजेंटर मेयांग चांग ने सुनील ग्रोवर के हमशक्ल की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। शेयर की गई तस्वीर हूबहू 'द कपिल शर्मा शो' के डॉ. मशहूर गुलाटी का कैरेक्टर है जिसे सुनील ग्रोवर ने निभाया था। श्रीलंका में छुट्टियां बिता रहे मेयांग चांग ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'जैसा कि पारितोष त्रिपाठी ने बिल्कुल सही फरमाया... आइंस्टीन नहीं... ये जॉबलेस डॉ. मशहूर गुलाटी हैं।' तस्वीर में चांग ने सुनील ग्रोवर को टैग करते हुए लिखा कि भाई आपकी याद आ गई।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil grover character look like mashoor gulati in sri lanka
Sunil Grover

सुनील ग्रोवर ने जैसे ही यह तस्वीर देखी रिप्लाई किए बगैर नहीं रह पाए। उन्होंने लिखा 'हा हा हा.. मुझे यकीन नहीं हो रहा है.. ऐसा कौन दिखता है भाई।'
 



 

विज्ञापन
sunil grover character look like mashoor gulati in sri lanka
Sunil Grover

बता दें कि सुनील ग्रोवर जल्द ही बिग बॉस की विनर शिल्पा शिंदे के साथ डिजिटल की दुनिया में एंट्री करने वाले हैं। 'क्रिकेट कॉमेडी' नाम के डिजिटल शो को Lil Frodo Productions प्रोड्यूस करेगा। इसकी प्रमुख प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस हैं। प्रीति सिमोस ही कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की प्रोड्यूसर रही हैं। यही नहीं वह सोनी पर आने वाले 'द कपिल शर्मा शो' की क्रिएटिव हेड भी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed