फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वॉर की रिलीज से पहले साथ नहीं दिखेंगे ऋतिक और टाइगर, प्रमोशन में भी नजर आएगी दोनों की दुश्मनी

Mon, 23 Sep 2019 06:49 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 23 Sep 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff and Hrithik Roshan will not be seen together before the release of War movie
War - फोटो : amar ujala mumbai

यशराज फिल्म्स बैनर तले बनी फिल्म वॉर में गुरु और चेले बने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की दुश्मनी परदे से निकलकर असल जिंदगी में भी असर दिखाने वाली है। मेकर्स का दावा है कि आज से पहले किसी भी हिंदी फिल्म में इस तरह का एक्शन देखने को नहीं मिला है। और, फिल्म के अंदर दोनों की जैसी दुश्मनी नजर आ रही है, वह अब प्रमोशन के दौरान भी शुरू हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन कहीं भी अब एक साथ नजर नहीं आएंगे।

Tiger Shroff and Hrithik Roshan will not be seen together before the release of War movie
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सूत्र बताते हैं कि वॉर की विपणन रणनीति को इसी तरह से तैयार किया गया है। इरादा ये है कि ऋतिक और टाइगर की पर्दे पर निभाई दुश्मनी की झलक प्रमोशन में भी देखने को मिले। निर्माताओं ने यह तय किया है कि दोनों सितारों की फिल्म के प्रचार के दौरान कोई भी मुलाकात नहीं होगी। 

Tiger Shroff and Hrithik Roshan will not be seen together before the release of War movie
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दोनों ही अलग-अलग रहकर फिल्म का प्रचार करेंगे। फिल्म निर्माता ये भी चाहते हैं कि दर्शक ऋतिक और टाइगर को पहली बार एक साथ सीधे फिल्म में ही देंखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff and Hrithik Roshan will not be seen together before the release of War movie
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस बारे में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि वॉर में हिंदी फिल्म जगत के दो एक्शन सुपरस्टार नजर आने वाले हैं। हम चाहते हैं कि दर्शक पहली बार दोनों को एक साथ सबसे पहले सिर्फ सिनेमाघरों में ही देंखे। इसीलिए स्क्रीन पर दोनों की जो केमिस्ट्री है वह फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी जारी रहेगी। इस दौरान वह कहीं भी एक साथ नजर नहीं आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed