फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक के बर्थडे गिफ्ट को देख टाइगर श्रॉफ की दीवानी हुईं ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, कह दी बड़ी बात

Sun, 13 Jan 2019 03:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 13 Jan 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff dance video impressed Hollywood actress Gwyneth Paltrow
Tiger Shroff Gwyneth Paltrow - फोटो : twitter

एक्टिंग के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ के डांस का दीवाना हर कोई है। टाइगर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन से काफी प्रभावित हैं। यहां तक कि उन्हें अपना इंसपिरेशन भी मानते हैं। ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर टाइगर श्रॉफ ने उनकी फिल्म के गाने पर डांस कर उन्हें खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया। टाइगर के इस वीडियो को देखने के बाद हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने ऐसा कमेंट कर दिया जो बॉलीवुड के 'बागी' को जिंदगी भर याद रहेगा। 

Tiger Shroff dance video impressed Hollywood actress Gwyneth Paltrow
Hrithik Roshan - फोटो : twitter

टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो न प्यार है' के 'एक पल के जीना' गाने पर डांस किया। टाइगर इस वीडियो में अपने दो साथी के साथ नजर आ रहे हैं। इस डांस वीडियो को टाइगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक शानदार कैप्शन लिखा। टाइगर श्रॉफ ने लिखा- 'मैं अपनी इंसपिरेशन के साथ काम करके अपने आप को खुशनसीब समझता हूं। सभी लोगों को इंसपिरेशन देने के लिए आपका शुक्रिया। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं ऋतिक रोशन।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Blessed to be working with my inspiration 🙏🙏🙏😇😇 thank you for being born and giving direction and inspiration to so many of us! #happybirthday @hrithikroshan ❤

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

Tiger Shroff dance video impressed Hollywood actress Gwyneth Paltrow
Tiger Shroff - फोटो : Instagram

टाइगर श्रॉफ का यह वीडियो चुटकियों में वायरल हो गया। इस वीडियो पर बॉलीवुड स्टार्स के अलावा हॉलीवुड स्टार ने भी कमेंट किया। हॉलीवुड एक्ट्रेस ग्वानेश पेल्ट्रो ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'बहुत अच्छा।' टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और डांस के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। इससे पहले टाइगर का दिलबर गाना पर डांस काफी वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff dance video impressed Hollywood actress Gwyneth Paltrow
tiger nora - फोटो : Instagram

इस वीडियो को टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। वीडियो में टाइगर श्रॉफ दो लोगों के साथ मैदान में है और दिलबर गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपने अंदाज में दिलबर गाने में डांस कर रहे हैं यहां तक कि बेली डांस भी करते हुए दिखाई दिए। टाइगर के डांस को देखने से बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी उनकी जमकर तारीफ की थी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤barrr #choreoby my main man @piyush_bhagat @swainvikram @shaziasamji

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

विज्ञापन
Tiger Shroff dance video impressed Hollywood actress Gwyneth Paltrow
Tiger Shroff

आपको बता दें, टाइगर श्रॉफ का नाम बॉलीवुड के अच्छे डांसर्स में शुमार है। न केवल फिल्मों बल्कि सोशल मीडिया पर भी टाइगर अक्सर अपने डांस के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। दिलबर गाना जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का है। 'सत्यमेव जयते' फिल्म इस साल 15 अगस्त पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया साथ ही फिल्म का 'दिलबर' गाना देखते ही देखते लोगों को फेवरेट बन गया। टाइगर श्रॉफ की बात करें तो वह इस वक्त 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed