{"_id":"65326843be272e38d902ecc5","slug":"tiger-shroff-ganapath-actor-talks-about-experience-of-working-with-amitabh-bachchan-in-kriti-sanon-film-2023-10-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger Shroff: बिग बी जैसे बनना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन संग काम करने पर अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger Shroff: बिग बी जैसे बनना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन संग काम करने पर अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया
बॉलीवुड में अपने एक्शन के लिए मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपने वर्कफ्रंट को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। जहां एक तरफ आज अभिनेता की फिल्म 'गणपत' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, वहीं दूसरी तरफ उनकी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' से उनका फर्स्ट लुक इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है। लेकिन इस रिपोर्ट जिस चीज के बारे में हम बात करने वाले हैं वह अभिनेता द्वारा हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में दिए गए रिएक्शन को लेकर है। बता दें, टाइगर श्रॉफ और अमिताभ बच्चन ने 'गणपत' में साथ काम किया है। चलिए जानते हैं क्या बोले टाइगर श्रॉफ...
2 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और आदि छग भी अहम भूमिकाओं में हैं। टाइगर श्रॉफ ने इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है और यह उनके लिए कितना खास रहा इसका जवाब अभिनेता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दिया। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में टाइगर श्रॉफ ने फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की।
3 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ ने इंटरव्यू में बिग बी के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए कहा, 'अमिताभ हर दिन छोटी-छोटी चीजों के प्रति निरंतर दृष्टिकोण रखते हैं जो उनके लिए नीरस हो जाती है, लेकिन बिग बी उन्हें हमेशा रस से करते हैं। उनके अनुसार, यही छोटी चीजें, जो आप हर दिन करते हैं, वही बड़ी तस्वीर में मायने रखती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टाइगर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बिग बी इसका जीता जागता उदाहरण हैं। टाइगर को लगता है कि वह अपने रोजमर्रा के जीवन में बहुत अनुशासित हैं और अभी भी बहुत कुछ पाने के लिए मचलते हैं। टाइगर श्रॉफ के अनुसार यह बहुत प्रेरणादायक है। अभिनेता ने इंटरव्यू में साझा किया कि वह किसी दिन अमिताभ बच्चन जैसा बनने की इच्छा रखते हैं। विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म 'गणपत' आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसे फैंस से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता फिल्म 'गणपत' के बाद अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस बीच, टाइगर को रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' में भी देखा जाएगा। बीते दिन रोहित शेट्टी ने फिल्म से टाइगर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया था। 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।