{"_id":"5abdba304f1c1bdd618b46ae","slug":"tiger-shroff-jackie-shroff-along-with-akshay-kumar-spotted-baaghi-2-screening-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर को मिला अक्षय कुमार का साथ, पापा जैकी के सामने नहीं दिखीं दिशा पाटनी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर को मिला अक्षय कुमार का साथ, पापा जैकी के सामने नहीं दिखीं दिशा पाटनी
Fri, 30 Mar 2018 05:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Shroff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बॉगी 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शुरुआती दौर में ज्यादातर थियेटरों में शो हाउसफुल जा रहा है इससे आप इस बात का अंदेशा लगा सकते हैं कि टाइगर की दीवानगी उनके फैंस में किस हद तक है। रिलीज से ठीक एक दिन पहले टाइगर ने 'बागी 2' की स्क्रीनिंग मुंबई में रखी जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स पहुंचे।
2 of 5
Tiger Shroff
इस खास मौके पर टाइगर के पेरेंट्स जैकी और आयशा अपने बेटे को सपोर्ट करते हुए दिखे तो वहीं बहन कृष्णा श्रॉफ कैमरे में पोज देती हुई नजर आईं। दिशा इस फंक्शन में दिखाई नहीं दीं। हालांकि दिशा इससे पहले 'बागी 2' के प्रमोशन में हर जगह टाइगर के साथ नजर आई थीं।
3 of 5
Suniel and Vivek
स्क्रीनिंग को खास बनाने के लिए अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी पत्नी माना के साथ तो वहीं विवेक ओबरॉय भी नजर आए। इसके साथ ही फिल्म डायरेक्टर अहमद खान अपने परिवार के साथ स्पॉट हुए। इन स्टार्स के अलावा साजिद नाडियाडवाला, गुलशन ग्रोवर और डैनी के बेटे रिन्जिंग डेन्जोंगपा भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tiger Shroff
फिल्म स्क्रीनिंग पर टाइगर काले रंग की शर्ट के साथ डेनिम जींस पहने हुए थे तो वहीं जैकी सफेद शर्ट के साथ जींस में नजर आए। जबकि अक्षय मिलिट्री प्रिंट के ट्राउजर के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Tiger Shroff
इस फिल्म के लिए टाइगर ने लुक्स पर काफी काम किया है। सिर्फ हेयरस्टाइल की बात करें तो उसे सही शेप देने के लिए 5 हफ्ते का समय लगा था। फिल्म समीक्षकों की मानें तो 'बागी 2' रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही 14 करोड़ की कमाई कर लेगी। फैंस का एक्साइटमेंट देखते हुए 'बागी 2' की एडवांस बुकिंग 5 दिन पहले से ही शुरू हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।