नोरा फतेही के 'दिलबर' डांस ने लोगों को अपना ऐसा दीवाना बनाया कि अब हर जगह बस उन्हीं के चर्चे हैं। जबरदस्त बेली डांस और कातिलाना अदाओं से भरे इस डांस को जिसने भी एक बार देखा वह नोरा के डांस का फैन हो गया। अब नोरा के इस डांस को टक्कर देने बॉलीवुड के सबसे फेमस डांसर और एक्टर टाइगर श्रॉफ मैदान में उतर आए हैं। टाइगर ने भी 'दिलबर' गाने पर डांस किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टाइगर श्रॉफ के इस डांस को देखकर भूल जाएंगे नोरा का Belly डांस, अब तक देख चुके हैं 18 लाख लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्यादा बार लोग देख चुके हैं। वीडियो में टाइगर श्रॉफ दो लोगों के साथ मैदान में है और दिलबर गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपने अंदाज में दिलबर गाने में डांस कर रहे हैं यहां तक कि बेली डांस भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
❤barrr #choreoby my main man @piyush_bhagat @swainvikram @shaziasamji
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
दिलचस्प बात यह है कि टाइगर के साथ वीडियो में भले ही दो और लोग डांस कर रहे हैं लेकिन टाइगर से नजर हटाना मुश्किल हो जाएगा। इस वीडियो को देखकर इतना तो साफ है वह नोरा फतेही को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। टाइगर के डांस को देखने से बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स टाइगर के डांस को अमेजिंग कह रहे हैं तो कुछ आई लव यू सर लिख रहे हैं।
आपको बता दें, टाइगर श्रॉफ का नाम बॉलीवुड के अच्छे डांसर्स में शुमार है। न केवल फिल्मों बल्कि सोशल मीडिया पर भी टाइगर अक्सर अपने डांस के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। दिलबर गाना जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का है। 'सत्यमेव जयते' फिल्म इस साल 15 अगस्त पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया साथ ही फिल्म का 'दिलबर' गाना देखते ही देखते लोगों को फेवरेट बन गया।
टाइगर श्रॉफ की बात करें तो वह इस वक्त 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया हैं। टाइगर आखिरी बार 'बागी 2' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में थीं। 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में टाइगर ने पहली बार गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ स्क्रीन शेयर की थी।