टाइगर श्रॉफ ने कम समय में ही बॉलीवुड में पहचान बना ली है। उन्होंने हाल ही में आठ बेडरूम के एक घर में निवेश किया है। उनके नए घर में डांस और वर्कआउट के लिए खास जगह बनाई गई है। इसे एलन अब्राहम, सुजैन खान और टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ डिजाइन कर रहे हैं। फिलहाल टाइगर सी फेसिंग अपार्टमेंट में पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ के आलीशान अपार्टमेंट की तस्वीरें आईं सामने, करोड़ों के इस लग्जरी घर को देख आंखें चौंधिया जाएंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बेडरूम का यह अपार्टमेंट मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित है। टाइगर के साथ उनके माता-पिता जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ रहते हैं। टाइगर जहां रहते हैं उस अपार्टमेंट को उनकी मां ने डिजाइन किया है। यहां कई पोट्रेट, ऑयल पेटिंग्स, फैन आर्ट लगे हैं जो कि जैकी श्रॉफ को समर्पित हैं।
लिविंग रूम में व्हाइट सोफा है और कम से कम फर्नीचर का प्रयोग किया गया है। लिविंग रूम के एक कोने में फूल रखे हुए हैं। दीवारों पर एब्सट्रैक्ट आर्ट बना है। इसके साथ जैकी श्रॉफ को फिल्मों के लिए मिले अवॉर्ड भी यहीं रखे हैं।
घर की बालकनी से कृष्णा श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ कई बार तस्वीरें साझा कर चुके हैं। बालकनी को बड़ा रखा गया है जहां शाम को बैठने के लिए एक आदर्श जगह है। कई बार टाइगर बालकनी में ही वर्कआउट करते नजर आते हैं।
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
घर के कई कोनों में खूबसूरत पेटिंग्स देखी जा सकती है। आयशा श्रॉफ ने इन पेटिंग्स को पसंद किया है। घर की ऐसी ही एक तस्वीर है। जहां पेटिंग के बगल में बैठने की भी व्यवस्था है।