फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baaghi 3 Box office Collection Day 5: होली पर टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' का जलवा कायम

Wed, 11 Mar 2020 11:43 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 11 Mar 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Baaghi 3 movie Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बागी 3' को रिलीज हुए पांच दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई का सिलसिला जारी रखा है। होली की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए रिलीज की गई इस फिल्म को इसका फायदा भी मिलता दिख रहा है। आने वाले दिनों में अगर फिल्म ने यही रफ्तार बनाकर रखी तो जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Baaghi 3 movie Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत करते हुए 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को फिल्म ने 16.03 करोड़, रविवार को 20.30 करोड़ और सोमवार को 9.06 करोड़ जुटाए। फिल्म का अभी तक का जो कलेक्शन है उसके बाद माना जा रहा है मंगलवार को भी इसने 12-14 करोड़ का बिजनेस किया होगा। मंगलवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। अंग्रेजी वेबसाइट Koimoi के मुताबिक फिल्म पांच दिन में करीब 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही है।

Baaghi 3 movie Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'बागी 3' केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड तक फिल्म ने करीब 17.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 'बागी 3' इस साल की विदेश में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है। आने वाले शुक्रवार को इरफान खान और करीना कपूर की 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज होने वाली है। ऐसे में 'बागी 3' के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baaghi 3 movie Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी, रितेश देशमुख और जमील खौरी की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया। इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 'बागी 3' का बजट लगभग 70 करोड़ है। देश में इसे 4,400 स्क्रीन्स और विदेश में 1,100 स्क्रीन्स मिले हैं।

विज्ञापन
Baaghi 3 movie Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी की बात करें तो टाइगर श्रॉफ यानि रॉनी और उसके भाई रितेश देशमुख यानि विक्रम के इर्द गिर्द घूमती है। रॉनी अपने भाई के लिए कुछ भी कर सकता है। हालात कुछ ऐसे बन पड़ते हैं कि विक्रम को बचाने के लिए रॉनी को सीरिया जाना पड़ता है। जहां उसका मुकाबला एक दुश्मन के साथ नहीं बल्कि एक देश के साथ है।

बॉलीवुड स्टार्स की होली और बेटी के ट्रोल होने पर काजोल का जवाब, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed