बॉलीवुड स्टार किड्स में टाइगर श्रॉफ का नाम तो उनके बॉलीवुड डेब्यू के बाद फेमस हो गया है। वहीं उनकी बहन कृष्मा श्रॉफ भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में कृष्णा देर रात एक मिस्ट्री ब्वॉय के साथ नजर आई हैं।
देर रात मिस्ट्री ब्वॉय के साथ नजर आईं टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ, जानें कौन है ये शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इंस्टाग्राम पर विरल ने एयरपोर्ट के कुछ फोटोज पोस्ट किए। जिसमें जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। वहीं फोटोज में दिख रहा है कि मिस्ट्री ब्वॉय ने कृष्णा के कंधे पर हाथ रखा हुआ है।
View this post on Instagram
#krishnashroff with her buddy last night #airportdiaries #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बता दें कि जो शख्स कृष्णा के साथ नजर आ रहा है उसका नाम इबन ह्याम्स (Eban Hyams) है। इबन एक प्रोफेशनल बास्केटबॉल प्लेयर हैं। वहीं विकीपीडिया के मुताबिक इबन के पास ऑस्ट्रेलियन, इजराइली और भारतीय नागरिकता भी है।
View this post on Instagram
#krishnashroff with her buddy last night #airportdiaries #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
गौरतलब है कि भाई और पिता की तरह कृष्णा को बॉलीवुड में कुछ खास दिलचस्पी नहीं है। लेकिन कृष्णा एक फिटनेस फ्रीक हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर फिटनेस से जुड़े अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
पढ़ें: बोल्डनेस में दिग्गज हीरोइनों को भी मात देती हैं टाइगर की बहन, भाई ने भी जमकर दिखाई है बॉडी
फिटनेस के साथ ही कृष्णा को टैटू का भी शौक है। कृष्णा ने अपनी कलाई पर सितारों का टैटू बनवाया है, वहीं अपने हाथ पर गॉडमदर का टैटू बनवाया है। इसके साथ ही कृष्णा के कमर-पेट और जांघ पर भी टैटू है। एक इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा था कि मुझे अपना जोन पसंद है और मुझे अपने दायरे में ही रहना पसंद है। मेरे पास दो दोस्त हैं, जिन्हें मैं करीब 20 साल से जानती हूं।
पढ़ें: जग्गू दादा की बिटिया के इस लुक के आगे फेल हो गईं बड़ी-बड़ी हीरोइन्स