टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्क्रू ढीला' को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि इस प्रोजेक्ट पर ताला लग गया है। हालांकि इस पर मेकर्स का कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। अब टाइगर की यह फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म में पहले रश्मिका मंदाना बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली थीं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस प्रोजेक्ट से उनका पत्ता कट चुका है।
Screw Dheela: टाइगर श्रॉफ की 'स्क्रू ढीला' से हुई रश्मिका मंदाना की छुट्टी, इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि फिल्म में रश्मिका को शनाया कपूर ने रिप्लेस कर दिया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में शनाया नजर आएंगी, लेकिन अभी पेपरवर्क बाकी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो टाइगर के साथ शनाया की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इस रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से यह भी बताया गया है कि पहले शनाया शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही थीं, लेकिन कुछ वजहों से फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। इसके बाद शनाया को इस फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपनी शादी को बताया 'मौत का कुआं', फनी कैप्शन के साथ शेयर किया यह वीडियो
हालांकि दोनों ही फिल्मों पर अभी तक मेकर्स का आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करने वाले हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम पहले 'मिस्टर लेले' रखा गया था, लेकिन बाद में फिल्म के नाम साथ इसके लीड एक्टर को भी बदल दिया गया।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- गिरकर उठना और शानदार होता है
फिल्म में पहले वरुण धवन को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह विक्की कौशल ने ले ली। 'स्क्रू ढीला' की बात करें तो यह एक एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले होने वाला है। हालांकि यह तय नहीं है कि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी।
Suriya 42: 'सूर्या 42' ने बना डाला नया रिकॉर्ड, 100 करोड़ में बिके फिल्म के हिंदी राइट्स