{"_id":"65059a12380761dbbc0f151a","slug":"tiger-shroff-to-romance-on-screen-with-pashmina-roshan-in-hero-no-1-sara-ali-khan-will-also-play-a-part-report-2023-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hero No.1: टाइगर श्रॉफ के साथ हीरो नंबर वन में दिखेंगी पश्मीना रोशन? फिल्म को लेकर यह बड़ी जानकारी आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hero No.1: टाइगर श्रॉफ के साथ हीरो नंबर वन में दिखेंगी पश्मीना रोशन? फिल्म को लेकर यह बड़ी जानकारी आई सामने
ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। वह रोहित सराफ, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल के साथ 'इश्क विश्क रिबाउंड' से डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहली फिल्म के बीच अब ऐसी खबरें आई हैं कि पश्मीना को अपना दूसरा प्रोजेक्ट भी मिल गया है। कहा जा रहा है कि वह 'हीरो नंबर 1' नाम की फिल्म में टाइगर श्रॉफ की पहली प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी। इस प्रोजेक्ट में सारा अली खान भी होंगी।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ एक नई फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'हीरो नंबर 1' नाम की इस फिल्म में सारा अली खान होंगी। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, "प्रोजेक्ट में सारा और पश्मीना टाइगर के साथ प्रमुख महिलाओं के रूप में हैं और पश्मीना उनकी प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी।"
3 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति करने वाले हैं। इससे पहले वह 'मिशन मंगल' का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
उसी सूत्र ने रिपोर्ट में कहा, “हालांकि. शूटिंग जनवरी 2024 में लंदन में शुरू होगी, लेकिन टाइगर ने पहले ही एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर ली है। वहीं, सारा और पश्मीना अगले साल ही उनके साथ जुड़ेंगी। टाइगर ने भगनानी के प्रोडक्शन के साथ तीन फिल्मों का करार किया था और 'गणपत' और 'बड़े मियां छोटे मियां' के बाद, 'हीरो नंबर 1' उनकी तीसरी फिल्म है।'
विज्ञापन
5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर को आखिरी बार हीरोपंती 2 में देखा गया था। इस फिल्म से उन्हें काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। अभिनेता जल्द ही अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में दिखने वाले हैं। इस एक्शन फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Bollywood: करियर के शुरुआत में ही इन अभिनेत्रियों ने रचाई शादी, फिल्में छोड़ चुनी परिवार की खुशी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।