{"_id":"626cbcc74e37014d8674bfe2","slug":"tiger-shroff-transformation-in-8-years-from-debut-film-heropanti-to-heropanti-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger Shroff: करीना कपूर के मेल वर्जन से एक्शन हीरो की इमेज तक, ऐसा रहा टाइगर का आठ वर्षों का सफर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger Shroff: करीना कपूर के मेल वर्जन से एक्शन हीरो की इमेज तक, ऐसा रहा टाइगर का आठ वर्षों का सफर, देखें तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
टाइगर श्रॉफ ट्रांसफॉर्मेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करियर की शुरुआत से अपनी एक्टिंग और लुक्स के लिए ट्रोल किए जाने वाले टाइगर श्रॉफ को इंडस्ट्री में आठ साल हो गए हैं। कभी अपनी कद काठी, क्लीन शेव लुक और लंबे बालों के लिए ट्रोल किए जाने वाले टाइगर का लुक अब पूर तरह बदल चुका है। टाइगर को अपनी डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' के दौरान अपने लुक्स और एक्टिंग के लिए जमकर ट्रोल किया गया था। ट्रोल्स उन्हें लड़की या फिर करीना कपूर का मेल वर्जन कहकर बुलाया करते थे। लेकिन इन आठ सालों में टाइगर ने अपनी इस इमेज को पीछे छोड़ एक एक्शन हीरो की इमेज बना ली है। उनके लुक्स में जमीन आसमान का अंतर देखने को मिला है।
2 of 4
हीरोपंती और फलाइंग जट फिल्म के दौरान टाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सिनेमाघर में टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' रिलीज हुई है, जो उनकी डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल है। डेब्यू फिल्म में जहां उन्हें करीना कपूर का मेल वर्जन कहा गया तो अब उनकी बॉडी और एक्शन सीन देखकर लोग सीटे मारने को मजबूर हो गए। बीते आठ वर्षों में टाइगर श्रॉफ ने न सिर्फ अपनी बॉडी का ट्रांसफॉर्मेशन किया है, बल्कि उनकी एक्टिंग भी पहले से बढ़िया हुई है।
3 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
‘हीरोपंती’ से ‘हीरोपंती 2’ तक के सफर में टाइगर में बहुत से बदलाव हुए हैं। साथ ही लोगों का नजरिया भी बदला है। पहले जहां उन्हें सिर्फ लुक्स के लिए ट्रोल किया जाता था तो अब वह कई लोगों की इंस्पिरेशन बन गए हैं। टाइगर की गिनती अब बॉलीवुड से सबसे फिट और हैंडसम अभिनेता में होती है। टाइगर अब पहले से बेहद स्मार्ट और डैशिंग लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आठ सालों में इतना बदल गया टाइगर का लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ फिटनेस फ्रीक हैं। वह यूथ को भी फिटनेस के लिए इंस्पायर करते हैं। उन्हें मार्शल आर्ट में महारथ हासिल है, वहीं वह ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। एक्शन के साथ ही टाइगर की डांसिंग स्कील भी काफी बढ़िया हैं। उनकी फिल्मों में डांस के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।