फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger vs Pathaan: टाइगर वर्सेस पठान को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार

Thu, 30 Nov 2023 04:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 30 Nov 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
Tiger vs Pathaan New Updates Salman Khan Shah rukh Khan Film will go on floors in 2025 as per reports
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर वर्सेस पठान' अगले साल फ्लोर पर जाने वाली थी। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 'टाइगर 3' के बाद अब मेकर्स ने स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने टाइगर वर्सेस पठान की शूटिंग पोस्टपोन कर दी है।


Samvad 2023: फिल्म के लिए कई बार रिजेक्शन की मार झेल चुके हैं विक्की कौशल, कहा- ये दुख काहे खत्म नहीं होता बे

Tiger vs Pathaan New Updates Salman Khan Shah rukh Khan Film will go on floors in 2025 as per reports
टाइगर जिंदा है, पठान - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आदित्य स्क्रिप्ट को और अच्छा बनाने के इच्छुक थे, इस वजह से यह फैसला लिया गया है। कथित तौर पर अब यह फिल्म 2025 में फ्लोर पर जाएगी और 2026 में रिलीज होगी। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से जानकारी दी गई है कि टाइगर बनाम पठान मार्च 2024 में शुरू होने वाली थी, लेकिन आदित्य चोपड़ा ने स्क्रिप्ट पर फिर से काम करने के लिए व्यक्तिगत रूप से समय लेने का फैसला किया है। 

Tiger vs Pathaan New Updates Salman Khan Shah rukh Khan Film will go on floors in 2025 as per reports
टाइगर 3, पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वे बेहतर कंटेंट दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं। सूत्र के मुताबिक एक बार जब सिद्धार्थ आनंद फाइटर का पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा कर लेंगे, तो जो लिखा गया है उसके संस्करण को बेहतर बनाने के लिए आदित्य अपने निर्देशक के साथ बैठेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger vs Pathaan New Updates Salman Khan Shah rukh Khan Film will go on floors in 2025 as per reports
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आदित्य चोपड़ा को पता है कि 'टाइगर वर्सेज पठान' में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच आमना-सामना को लेकर दर्शकों की उम्मीदें आसमान पर होंगी। निर्माता को यह बात बखूबी पता है कि समझौते के लिए कोई जगह नहीं है इसलिए सारी ऊर्जा फिल्म को बेहतर बनाने में लगाई जा रही है।

विज्ञापन
Tiger vs Pathaan New Updates Salman Khan Shah rukh Khan Film will go on floors in 2025 as per reports
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, हाल ही में एक साक्षात्कार में सलमान भी इस फिल्म पर बात करते हुए नजर आए थे। टाइगर बनाम पठान की शूटिंग के बारे में पूछे  जाने पर उन्होंने  कहा था कि टाइगर हमेशा तैयार रहता है - इसलिए जब भी चीजें लॉक होंगी वे वहां रहेंगे।
Sam Bahadur: 'एवेंजर्स की जरूरत दूसरे देशों को, हमारे पास पहले से हैं, लीजेंड्स पर बनीं फिल्मों पर बोले विक्की

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed