फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मेरी भतीजी को ट्रेन में शराबी छेड़ रहे हैं', तिग्मांशु धूलिया ने मांगी मदद तो पुलिस ने लिया एक्शन

Mon, 27 Jan 2020 02:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 27 Jan 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia asked help for his niece who has been harassed
फिल्म डायरेक्टर व एक्टर तिग्मांशु धूलिया - फोटो : amar ujala

देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार और प्रशासन हवा हवाई दावे करता है लेकिन इसकी हकीकत तो उनसे पूछिए जो जमीन पर रहते हैं। देश में छेड़छाड़ की घटनाएं रोज होती है। अब न घर सुरक्षित न ही द्वार। हाल ही में मशहूर निर्माता, निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया की भतीजी के साथ ट्रेन में सरेआम छेड़छाड़ की गई। 

Tigmanshu Dhulia asked help for his niece who has been harassed
tigmanshu dhulia - फोटो : Social Media

तिग्मांशु धूलिया ने अपनी भतीजी को बचाने के लिए मदद मांगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मेरी भतीजी उद्यान एक्सप्रेस से बंगलुरू जा रही है। उसकी बर्थ B3 में है और उसे चार शराबी लड़के छेड़ रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर पर कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा और वह बहुत डरी हुई है। क्या कोई मदद कर सकता है?'
 



 

Tigmanshu Dhulia asked help for his niece who has been harassed
तिग्मांशु धूलिया

तिग्मांशु के इस ट्वीट के बाद लोग ट्विटर पर उनकी मदद के लिए आ गए। कई लोगों ने रेलवे पुलिस और रेल मंत्रालय को टैग करते हुए सहायता मांगी। कुछ ही देर बाद तिग्मांशु ने बताया कि वहां पुलिस पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia asked help for his niece who has been harassed
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : amar ujala

तिग्मांशु  ने ट्वीट किया, 'आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद। हालांकि किसी भी हेल्पलाईन नंबर ने काम नहीं किया लेकिन मैं खुशनसीब हूं कि जैसे इंडिया में हर चीज जुगाड़ से होती है, यहां भी जुगाड़ से ही सही लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई और मेरी भतीजी सुरक्षित है।'
 



 

विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia asked help for his niece who has been harassed
तिग्मांशु धूलिया

बता दें कि तिग्मांशु धूलिया ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर से की थी। उन्होंने कई टीवी सीरियल भी लिखे। 2003 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'हासिल' से निर्देशन में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'पान सिंह तोमर', बुलेट राज और मिलन टॉकिज जैसी फिल्मों को निर्देशन किया। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया।

अदनान सामी को पद्मश्री देने पर कांग्रेस ने पूछा- गोलाबारी करने वाले के बेटे को पुरस्कार क्यों?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed