{"_id":"622b54f201597a281a713132","slug":"tina-ambani-son-anmol-ambani-wedding-amitabh-bachchan-jaya-bachchan-abhishek-bachchan-aishwarya-rai-bachchan-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ambani Family Photos: टीना अंबानी ने शेयर की बेटे अनमोल की शादी की एलबम, एक साथ नजर आया अंबानी और बच्चन परिवार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ambani Family Photos: टीना अंबानी ने शेयर की बेटे अनमोल की शादी की एलबम, एक साथ नजर आया अंबानी और बच्चन परिवार
अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी हाल ही में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड कृशा शाह संग कुछ ही समय पहले शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी में कई हस्तियां शामिल हुई थीं लेकिन परिवार की तरफ से तस्वीरें शेयर नहीं की गई थी और न ही इसमें मीडिया को इन्वॉल्व किया गया था। जिसकी वजह से उनकी शादी की कुछ तस्वीरें ही सामने आईं थी। अब टीना अंबानी ने अपने बेटे बहू की शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पूरा अंबानी परिवार और बच्चन परिवार एक साथ नजर आ रहा है।
2 of 5
अंबानी और बच्चन फैमिली
- फोटो : insta
अंबानी परिवार और बॉलीवुड का नाता पुराना रहा है। अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी तो बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। बच्चन परिवार का अंबानी परिवार से करीबी रिश्ता रहा है। शादी की तस्वीरों में भी अंबानी परिवार और पूरा बच्चन परिवार एक साथ नजर आ रहा है। तस्वीर में अमिताभ और जया बच्चन से लेकर ऐश्वर्या-अभिषेक और श्वेता बच्चन भी नजर आ रही हैं।
3 of 5
टीना अंबानी, कृशा अंबानी
- फोटो : insta
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि टीना अंबानी बेहद ही प्यार से कृशा को मंडप में लेकर जा रही हैं। शादी की इन तस्वीरों में पूरा अंबानी परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए टीना अंबानी ने लिखा, अनमोल और कृशा की जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू हो चुका है, दोस्तो और परिवार वालों की दुआओं से दोनों खुश हैं आप वेडिंग एलबम देख सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की है। अगर बात कृशा की करें तो वह भी एक बिजनेस वुमन हैं। वह अपने भाई के साथ 'सिस्को' कंपनी की को फाउंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कृशा और अनमोल के फेरों के समय की तस्वीरें
- फोटो : insta
यह तस्वीर अनमोल और कृशा के फेरों के समय की है जिसमें नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी गठबंधन की रस्म पूरी करती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों अग्नि के चारों ओर फेरे लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनमोल अंबानी, कृशा शाह अंबानी, टीना अंबानी, अनिल अंबानी
- फोटो : insta
इस तस्वीर में अंबानी परिवार एक साथ पोज देता नजर आ रहा है, सभी बेहद ही खुश दिखाई दे रहे हैं तो वहीं अनमोन अंबानी, कृशा निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपनी शादी में कृशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने लाल रंग का हैवी वर्क वाला जरदोजी कढ़ाई का लहंगा पहना था तो वहीं अनमोल अंबानी ने भी सफेद शेरवानी और गुलाबी पगड़ी बांधी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।