{"_id":"5fbf40df4c36f647ec075d37","slug":"tips-bought-remake-rights-of-superhit-telugu-film-oosaravelli-saif-ali-khan-may-leads","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिप्स ने खरीदे इस सुपरहिट तेलुगु फिल्म के रीमेक अधिकार, सैफ अली खान का नाम रेस में सबसे आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टिप्स ने खरीदे इस सुपरहिट तेलुगु फिल्म के रीमेक अधिकार, सैफ अली खान का नाम रेस में सबसे आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सात साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘रेस 2’ के बाद से एक सुपरहिट फिल्म की राह तक रही फिल्म निर्माण कंपनी टिप्स ने अब एक तेलुगु फिल्म की रीमेक बनाने का फैसला किया है। अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म ‘एंटरटेनमेंट’ और सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ से सबक लेते हुए टिप्स फिल्म्स ने इस बार इस फिल्म का निर्माण शुरू करने से पहले इसकी पटकथा पर जमकर मेहनत करने का फैसला किया है। यही नहीं, कंपनी का ये भी कहना है कि रीमेक फिल्म बनाना भी कम रिस्की काम नहीं है, और किसी हिट फिल्म की हिंदी रीमेक हिट ही होगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है।
2 of 5
एंटरटेनमेंट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टिप्स फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म ‘भूत पुलिस’ शुरू की है। पहले ये फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बननी थी लेकिन बाद में जब सैफ अली खान को छोड़कर फिल्म की बाकी पूरी स्टार कास्ट बदल गई तो इसमें टिप्स ने पैसा लगाना मंजूर कर लिया। सैफ अली खान स्टारर फिल्में ‘रेस’ और ‘रेस 2’ टिप्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में रही हैं। संभावना है कि टिप्स की इस अगली फिल्म के हीरो भी सैफ अली खान ही हो सकते हैं।
3 of 5
ऊसरावेल्ली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिस अगली फिल्म की तैयारी टिप्स के दफ्तर में इन दिनों चल रही है, वह फिल्म जूनियर एनटीआर की नौ साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘ऊसरावेल्ली’ की रीमेक होगी। फिल्म में तमन्ना भाटिया ने मुख्य नायिका का किरदार निभाया था और फिल्म में उनकी मित्र चर्चित अभिनेत्री पायल घोष बनी थीं। तेलुगु में सुपरहिट रही ‘ऊसरावेल्ली’ ने तब किसी तेलुगु फिल्म के पहले दिन की कमाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 1800 थिएटरों में रिलीज होकर 16 करोड़ रुपये से अधिक पहले दिन ही कमा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऊसरावेल्ली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘ऊसरावेल्ली’ की रीमेक के बारे में टिप्स फिल्म्स के कुमार तौरानी कहते हैं, ‘फिल्म इंडस्ट्री में तमाम लोगों को लगता है कि रीमेक बनाना हमेशा सुरक्षित रहता है। उन्हें लगता है कि किसी फिल्म ने अगर एक भाषा में अच्छा कारोबार किया है तो इसके दूसरी भाषा में भी बढ़िया व्यापार करने के मौके बढ़ जाते हैं। लेकिन, ये हमेशा सच भी नहीं होता। दर्शक फिल्म के मूल संस्करण को पसंद कर चुके होते हैं और उनके दिमाग में फिल्म की कहानी का एक पैमाना तय हो जाता है। एक रीमेक फिल्म को इस पैमाने पर न सिर्फ खरा उतरना होता है, बल्कि दर्शकों की इन उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करना होता है। एक रीमेक की चुनौती यहीं बढ़ जाती है।’
विज्ञापन
5 of 5
विद्युत जामवाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2011 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘ऊसरावेल्ली’ की एक रीमेक इससे पहले बांग्ला भाषा में भी बन चुकी है। इस बांग्ला फिल्म में जूनियर एनटीआर वाला रोल महाक्षय चक्रवर्ती ने किया था। फिल्म की नायिका पूजा थीं। महाक्षय के पिता मिथुन चक्रवर्ती ने भी ‘रॉकी’ नाम की इस फिल्म में एक खास अपीयरेंस दी थी। फिल्म ‘ऊसरावेल्ली’ की एक खासियत ये भी है कि हिंदी सिनेमा के चर्चित हीरो विद्युत जामवाल भी इस फिल्म में काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।