{"_id":"583fd0594f1c1b2d1ede72cd","slug":"tisca-chopra-s-this-short-film-will-give-you-goosebumps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ' अब हम तो गाजियाबाद के हैं ना', आपके रोंगटे खड़े कर देगी शार्ट फिल्म 'चटनी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: ' अब हम तो गाजियाबाद के हैं ना', आपके रोंगटे खड़े कर देगी शार्ट फिल्म 'चटनी'
Thu, 01 Dec 2016 02:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 01 Dec 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपने अभी तक कई शॉर्ट फिल्में देखी होंगी लेकिन जिस शॉर्ट फिल्म की बात हम कर रहे हैं उसे जब आप देखेंगे तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं हाल ही में आई टिस्का चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म 'चटनी' की, जो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रही है।
आपने देखी ये शॉर्ट फिल्म ? कसम से रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके
2 of 5
फिल्म का एक ही मकसद है कि भोंदू और सीधी सी दिखने वाली औरतों को बाहरी व्यक्तित्व से मत आंकिए. गाजियाबाद की होने के बावजूद चतुर ग्रहस्थन पति पर डोरे डालने वाली तितलियों के पर कतर डालती हैॆ और तितली फड़फड़ाती रह जाती है।
आपने देखी ये शॉर्ट फिल्म ? कसम से रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके
3 of 5
फिल्म की कहानी एक ऐसी गृहिणी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी एक परिचित चंचला उसके पति पर डोरे डालने की कोशिश में है। लेकिन अपने पति को उस ब्यूटी क्वीन के चंगुल से बचाने के लिए वो घरेलू औरत जो काम करती है उससे ना सिर्फ उस चंचला के होश उड़ जाते हैं बल्कि आप भी जब ये देखेंगे तो खौफजदा हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने देखी ये शॉर्ट फिल्म ? कसम से रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके
4 of 5
कुल मिलाकर इस शॉर्ट फिल्म में वो है जो आपने आज तक नहीं देखा होगा। क्लाईमेक्स तक आते आते ये फिल्म आपको बांधे रखती है और फिर अंत में जो होता है वो आप सोच भी नहीं सकते।
अगली स्लाइड में देखिए शॉर्ट फिल्म।
विज्ञापन
आपने देखी ये शॉर्ट फिल्म ? कसम से रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके
5 of 5
चंद घंटों में ही ये फिल्म खूब वायरल हो चुकी है। फिल्म को काफी सराहा जा रहा है और टिस्का चोपड़ा को भी अपने निभाए रोल के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं। 48 घंटों में ही ये फिल्म 5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कह सकते हैं कि इस फिल्म के जरिए टिस्का ने एक ऐसा धमाका किया है जिसकी गूंज काफी वक्त तक रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।