फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनचलों को बस में ऑन द स्पॉट ऐसे सजा देती थीं इमरान हाशमी की ये एक्ट्रेस

Fri, 10 May 2019 12:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 10 May 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Tisca Chopra used Safety pin in delhi bus during her college time for molestation
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Social Media
'तारे जमीन पर', 'दिल तो बच्चा है जी' और 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा टिस्का चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के उन दिनों को याद किया है जब वह दिल्ली की बसों में सफर करती थीं और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से खुद को बचाने के लिए अलग तरह के हथकंडे इस्तेमाल करती थीं।
Tisca Chopra used Safety pin in delhi bus during her college time for molestation
Tisca chopra - फोटो : file photo
गौरतलब है कि टिस्का चोपड़ा हाल ही में दिल्ली में मौजूद थीं। यहां उन्होंने दिल्ली में अपने कॉलेज के दिनों को याद किया। साथ ही यह भी बताया कि जब वह दिल्ली की बसों में सफर करती थीं तो खुद की किस तरह सुरक्षा करती थीं। इस दौरान टिस्का ने बताया कि कॉलेज जाने के लिए वह बस में सफर करती थीं और खुद की सुरक्षा के लिए वह अपने साथ सेफ्टी पिन रखती थीं।
Tisca Chopra used Safety pin in delhi bus during her college time for molestation
टिस्का चोपड़ा - फोटो : file photo
इसके बाद टिस्का ने बताया कि वह अपने साथ सेफ्टी पिन रखा करती थीं और छेड़छाड़ करने वालों की चिकोटी काट लेती थीं। इसके बाद टिस्का ने दिल्ली की लड़कियों को छेड़छाड़ से खुद को बचाने के लिए तरह-तरह की सलाह भी दी। टिस्का ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लिटरेचर में बैचलर्स किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tisca Chopra used Safety pin in delhi bus during her college time for molestation
Tisca chopra - फोटो : file photo
आपको बता दें कि टिस्का चोपड़ा ने साल 1993 में फिल्म 15 अगस्त से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके बाद अपने पूरे फिल्मी करियर में उन्होंने करीब 45 से ज्यादा फिल्में की हैं। फिल्मों के अलावा टिस्का चोपड़ा ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। 
विज्ञापन
Tisca Chopra used Safety pin in delhi bus during her college time for molestation
Tisca chopra - फोटो : file photo
टिस्का चोपड़ा को असली पहचान फिल्म तारे जमीन से मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन भी आमिर खान ने ही किया है। फिल्म तारे जमीन के लिए टिस्का चोपड़ा को अकेडमी अवॉर्ड्स में ऑफिशियल एंट्री मिली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed