{"_id":"62c5d5f2986cbe0329387c68","slug":"titu-ambani-box-office-prediction-diya-aur-baati-hum-fame-deepika-singh-tushar-pandey-film-collection-rohit-raj-goyal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Titu Ambani Box Office Prediction: टीवी की बहू की बॉलीवुड में एंट्री, क्या ओपनिंग डे पर दिखा पाएंगी कमाल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Titu Ambani Box Office Prediction: टीवी की बहू की बॉलीवुड में एंट्री, क्या ओपनिंग डे पर दिखा पाएंगी कमाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
टीटू अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' की संध्या यानी दीपिका सिंह अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। दीपिका फिल्म 'टीटू अंबानी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें वह आज की लड़की का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में दीपिका तुषार पांडे के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसे दर्शकों का भी अच्छा रिस्पांस मिला है।
2 of 4
दीपिका सिंह, तुषार सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'टीटू अंबानी' को लेकर दीपिका सिंह और तुषार पांडे जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है, जिसमें उनकी इकलौती लड़की मौसमी ही पूरा घर चलाती है। लेकिन परिवार बेटी की शादी करना चाहता है। मौसमी आज के जमाने की लड़की है, जो अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती है। वहीं, वह टीटू से शादी करना चाहती है, लेकिन बाद में कहानी ऐसा मोड़ लेती है कि टीटू के फैसले उनके रिश्ते में खतरा पैदा कर देते हैं।
3 of 4
दीपिका सिंह, तुषार सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीटू अंबानी को बनाने में 13 करोड़ की लागत आई है, जबकि इसके प्रमोशन में पांच करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म को लगभग 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। टीटू अंबानी अगर पहले दिन 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक का कारोबार करेगी तो यह सफल साबित होगी और बॉलीवुड में दीपिका की शुरुआत भी बढ़िया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका सिंह, तुषार सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन रोहित राज गोयल ने किया है, जो दीपिका सिंह के पति हैं। वहीं, इस फिल्म में दीपिका और तुषार के अलावा वीरेंद्र सक्सेना, रघुबीर यादव, समता सागर, सपना सैंड और बृजेंद्र काला जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।