फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: 'दया बेन' ने बैकलेस चोली में किया धमाकेदार डांस, फैंस बोले- जेठालाल को बोलूं क्या?

Mon, 14 Jun 2021 12:28 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Jun 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
TMKOC Disha Vakani Surprises With Her Hot Dance Video Fans Comment Jethalal Ko Bolu Kya
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया बेन का किरदार निभाकर एक्ट्रेस दिशा वकानी लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। आज वो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी की दुनिया से भले ही दिशआ वकानी ने दूरी बना रखी हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस भी शो में उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। दर्शकों को अभी भी उम्मीद है कि दिशा वकानी यानी किरदार दया बेन शो में वापसी करेंगी। लेकिन ये काफी पहले ही साफ किया जा चुका है कि अब दया बेन शो में नहीं दिखेंगी। बता दें कि दिशा ने सितंबर 2017 में मेटेरनिटी ब्रेक लिया था और इसके बाद से वो शो में नहीं लौटी हैं। ब्रेक के दौरान दिशा और शो के मेकर्स के बीच उनकी वापसी को लेकर बातें चल रही थीं। इसके लिए दिलचस्प कहानी और सही मौके की तलाश भी की जा रही थी लेकिन बात नहीं बन पाई।



दिशा वकानी का वीडियो हुआ वायरल
'दया बेन' की याद में उनके फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े मीम्स या वीडियो साझा करते रहते हैं। एक वीडियो इन दिनों भी खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दिशा वकानी बैकलेस चोली में शानदार डांस करती हुई दिख रही हैं।

TMKOC Disha Vakani Surprises With Her Hot Dance Video Fans Comment Jethalal Ko Bolu Kya
Disha Vakani

इस वीडियो को एक फैन पेज पर साझा किया गया था। वीडियो में दिशा वकानी मछुआरों वाला डांस कर रही हैं। दिशा वकानी का ये अवतार फैंस ने शायद ही पहले देखा हो। इस वीडियो नें दिशा वकानी 'दरिया किनारे एक बंगलो...' गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनका डांस काफी धमाकेदार है।

TMKOC Disha Vakani Surprises With Her Hot Dance Video Fans Comment Jethalal Ko Bolu Kya
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में दिशा वकानी ने गोल्डेन स्कर्ट और बैकलेस चोली पहनी है। वो इस वीडियो में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। दिशा का वायरल हो रहा मछुआरों वाला डांस वीडियो काफी पुराना है। सालों पुराने इस वीडियो में भी दिशा वकानी नटखट अदाएं दिखा रही हैं। दिशा इस गाने में चोर का रोल प्ले कर रही हैं, जो पुलिस की जेब काट लेती है। दिशा के इस कारनामें के बाद वो मछुआरों की बस्ती में जा पहुंचती है और फिर 'दरिया किनारे एक बंगलो...' गाना शुरू होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC Disha Vakani Surprises With Her Hot Dance Video Fans Comment Jethalal Ko Bolu Kya
दिशा वकानी

'दया बेन' यानी दिशा वकानी के इस अवतार को देखकर फैंस हैरान है। लोग कह रहे हैं हमें नहीं पता था दया बेन गरबा के अलावा और भी डांस बढ़िया कर लेती हैं। एक फैन ने तो कमेंट कर कहा, 'जेठालाल को बोलूं क्या?' वहीं कई लोग इस वीडियो को देखकर एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि दिशा को इस रूप में भी देखेंगे, इसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था।

विज्ञापन
TMKOC Disha Vakani Surprises With Her Hot Dance Video Fans Comment Jethalal Ko Bolu Kya
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा वकानी ने गुजराती थिएटर्स से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 'तारक मेहता...' करने से पहले मैं 'सीआईडी', 'आहट', 'क्राइम पेट्रोल' और खिचड़ी जैसे कई सीरियल्स में दिशा वकानी नजर आ चुकी हैं। दिलीप जोशी के रेफरेंस से दिशा को 'दया बेन' का किरदार मिला था। बता दें, दिशा वकानी ने फिल्म देवदास, जोधा अकबर, सी कंपनी में भी काम किया। लेकिन उन्हें असली पहचान शो और दया बेन के किरदार  से ही मिली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed