तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का चर्चित कॉमेडी शो है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसे खूब पसंद करते हैं। लेकिन पिछले कुछ साल में इस शो के कई चेहरे बदल चुके हैं। कई लोगों ने शो को अलविदा कह दिया है और यही वजह है कि अब शो की टीआरपी भी उतनी अच्छी नहीं रही। पिछले साल इस शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी मेकर्स के साथ हुई तनातनी के कारण शो को अलविदा कह दिया था। पिछले की महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।
TMKOC: जुबानी जंग छोड़ शैलेश लोढ़ा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, असित मोदी संग इस बात पर चल रही तकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैलेश लोढ़ा का कहना है कि बीते छह महीने से वह अपने पेमेंट मिलने का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें पेमेंट नहीं दी जा रही है। उन्होंने इस शो के मेकर असित मोदी और इसके प्रोडक्शन हाउस पर पैसे न देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि धीरे-धीरे इस बात को लेकर एक साल हो जाएगा और अब यही वजह है कि शैलेश लोढ़ा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
इसे भी पढ़ें- Celebs Income Tax: शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक, ये सितारे करोड़ों में करते हैं इनकम टैक्स भुगतान
शैलेश लोढ़ा का कहना है कि अब वह अपने पैसों को कानूनी तरीके से हासिल करेंगे। शैलेश लोढ़ा ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के पास धारा 9 के तहत एक कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रेजोल्यूशन शुरू किया है, क्योंकि असित मोदी ने अपने कर्ज का भुगतान नहीं किया। केस की सुनवाई मई में होगी।
ऐसा कहा जा रहा है कि शो छोड़ने के बाद असित मोदी और शैलेश लोढ़ा के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर जुबानी जंग देखने को मिलती रहती है। फिलहाल इस बारे में तो शैलेश लोढ़ा ने आधिकारिक रूप से अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन असित मोदी का इसपर रिएक्शन सामने आया है।
असित मोदी का कहना है कि शैलेश लोढ़ा हमारे परिवार जैसे हैं। वह उनकी इज्जत करते हैं। असित मोदी के मुताबिक उन्होंने कई बार शैलेश लोढ़ा को ऑफिस आकर फॉर्मेलिटी के पेपर्स साइन करने को कहा, वह कंपनी के रुल्स को फॉलो करके अपने पैसे ले सकते हैं।