फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs OTT Debut: करीना कपूर से लेकर वरुण धवन तक, ये सितारे इन वेब सीरीज के साथ करने जा रहे डिजिटल डेब्यू

Thu, 20 Apr 2023 04:10 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 20 Apr 2023 04:10 PM IST
सार

करीना कपूर से लेकर वरुण धवन जैसे सितारे जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इनके दिलचस्प प्रोजेक्ट कुछ इस तरह हैं। 
 

विज्ञापन
Stars to Make OTT Debut soon From Kareena Kapoor Khan to Sidharth Malhotra
सेलेब्स ओटीटी डेब्यू - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के समय में जब लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते थे। बॉक्स ऑफिस पर ताले लग गए थे और लोग घर पर पड़े-पड़े बोर हो रहे थे तो सबने मनोरंजन के लिए ओटीटी का रुख किया। बीते तीन सालों से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की चांदी है। इसी को लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स बेहतरीन और नए कंटेंट पेश कर दर्शकों का मनोरंजन करने की दिशा में शानदार काम कर रहे हैं। वहीं, वेब सीरीज की लोकप्रियता को देखते ही बॉलीवुड सितारे भी इसमें अपना डेब्यू कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि अब कौन-कौन से सितारे इस लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं-

Stars to Make OTT Debut soon From Kareena Kapoor Khan to Sidharth Malhotra
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, अब तक उनकी सीरीज के नाम की घोषणा नहीं की गई है। बेबो की सीरीज की कहानी जापानी नॉवल 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है, जो कि एक लव स्टोरी है। इस सीरीज में करीना के साथ-साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी होंगे।

Stars to Make OTT Debut soon From Kareena Kapoor Khan to Sidharth Malhotra
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगे। यह प्रियंका चोपड़ा के सेम टाइटल वाली हॉलीवुड सीरीज की हिंदी रीमेक होगी। इस सीरीज में एक्टर का पावर-पैक एक्शन देखने को मिलेगा। वरुण धवन इसके साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे जिसके लिए वह बेहद उत्साहित हैं। इस मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर सीरीज का निर्माण राज और डीके कर रहे हैं। 

Fast X Trailer 2: फास्ट एक्स का दूसरा ट्रेलर जारी, एक्शन-थ्रिल और तूफानी कार राइड के साथ मिलेगा मनोरंजन का डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars to Make OTT Debut soon From Kareena Kapoor Khan to Sidharth Malhotra
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा ने फीमेल सेंट्रिक फिल्मों से खूब वाहवाही बटोरी है। एक्ट्रेस इन दिनों मूवी में कम ही नजर आ रही हैं, जिसको देखते हुए सोनाक्षी ने अब ओटीटी में किस्मत आजमाने की ठान ली है। सोनाक्षी को 'दहाड़' वेब सीरीज में पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखा जाएगा। यह एक थ्रिलर सीरीज होगी। इसमें सोनाक्षी के साथ-साथ सोहम शाह और विजय वर्मा जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

Amitabh Bachchan: एलन मस्क के आगे अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बिग बी ने ट्विटर मालिक से कही ऐसी बात

विज्ञापन
Stars to Make OTT Debut soon From Kareena Kapoor Khan to Sidharth Malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी वेब सीरीज में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। नए दूल्हे राजा को रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा जाना है, जिसमें एक्टर शानदार एक्शन करते नजर आएंगे। इस सीरीज में सिद्धार्थ के अलावा शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed