फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार के जन्मदिन से लेकर शाहिद कपूर ने छोड़ा अवॉर्ड शो, ये हैं बॉलीवुड की पांच खबरें

Wed, 11 Dec 2019 08:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 11 Dec 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
today five bollywood news of dilip kumar Golden Globe Awards Shahid Kapoor
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की फिल्मों से 5 बेहतरीन नगमे.... - फोटो : Amar Ujala

दिलीप कुमार आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन


ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का 11 दिसंबर को जन्मदिन है। दिलीप कुमार पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और बीमार भी। ऐसे में उनकी पत्नी सायरा ही उनका पूरा ख्याल रखती हैं। सायरा बानो स्वयं लोकप्रिय नायिका रही हैं और अपनी जंगली, अप्रैल फूल, पड़ोसन, झुक गया आसमान, पूरब और पश्चिम, विक्टोरिया नंबर 203, आदमी और इंसान तथा जमीर जैसी बहुत सी फिल्मों के लिए जानी जाती रही हैं। क्या आप जानते हैं दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। आइए दिलीप कुमार के जन्मदिन पर आपको बताते हैं दोनों की दिलचस्प लवस्टोरी।

सायरा बानो को पहली नजर में ही हो गया था दिलीप कुमार से इश्क, फिर शादी के रिश्ते में ऐसे बदला प्यार

today five bollywood news of dilip kumar Golden Globe Awards Shahid Kapoor
77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स और नेटफ्लिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स आए सामने
पांच जनवरी 2020 को 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन होगा। आयोजन के पहले अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन जारी हो गए हैं। सोमवार को हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट लॉरेन्जो सोरिया और बैरी एडलमैन ने 2020 के नॉमिनीज की फेसबुक लाइव पर घोषणा की गई। बता दें कि इस बार नेटफ्लिक्स ने टीवी और फिल्म वर्गों में 17 नॉमिनेशन हासिल किए हैं। ऐसा करके नेटफ्लिक्स ने इतिहास रच दिया है।

पढ़ें: 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स आए सामने, नेटफ्लिक्स ने रच दिया इतिहास

today five bollywood news of dilip kumar Golden Globe Awards Shahid Kapoor
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter

Bigg Boss 13: अरहान की पोल खुलते ही देवोलीना बोलीं
बिग बॉस के घर में इन दिनों खुलासों का दौर चल रहा है। हर किसी की पोल खुलने में लगी है। सबसे बड़ा खुलासा तो हुआ है अरहान खान के बारे में। अरहान की पोल खुलते ही सभी लोग उनके खिलाफ हो गए हैं। घरवाले तो घरवाले बाहर वाले भी इन दिनों दिनों अरहान के खिलाफ हो गए हैं ऐसे में रश्मि की पक्की सहेली का इस पर टिप्पणी करना तो लाजिमी था। बिग बॉस की कंटेस्टेंट देवोलीना इस वक्त घर से बाहर हैं। ऐसे में अरहान की पोल तो देवोलीना के सामने भी खुली। अब देवोलीना ने भी इस पर टिप्पणी की है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: अरहान की पोल खुलते ही देवोलीना बोलीं- 'रश्मि का उठा रहा पूरा फायदा'

विज्ञापन
विज्ञापन
today five bollywood news of dilip kumar Golden Globe Awards Shahid Kapoor
Swara Bhaskar and Richa Chadda - फोटो : Social Media

नागरिकता विधेयक मुद्दे पर बंटा बॉलीवुड
सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित किया गया। इस विधेयक को गृह मंत्री अमित शाह जल्द अब राज्यसभा में पेश करेंगे। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देश भर में हर किसी की राय बंटी नजर आ रही है। बहुत से संगठन ने और राजनेताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक की आलोचना की है। वहीं फिल्मी सितारों ने भी सरकार के इस विधेयक की सोशल मीडिया के जरिए जमकर आलोचना की है। 


पढ़ें: नागरिकता विधेयक मुद्दे पर बंटा बॉलीवुड, छह अभिनेत्रियों ने किया विरोध,तो अदनान ने की तारीफ
विज्ञापन
today five bollywood news of dilip kumar Golden Globe Awards Shahid Kapoor
शाहिद कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai

शाहिद कपूर को नहीं मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो में आखिरी वक्त पर परफॉर्म करने से मना कर दिया था, जब उन्हें पता चला कि इस अवॉर्ड शो में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब नहीं मिलेगा। शाहिद कपूर ने इस साल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह से लाखों दिलों को जीता। इस फिल्म में उनके गुस्सैल और बेइंतहा प्यार करने वाले करीब सिंह के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यही वजह है जो फिल्म कबीर सिंह ने 250 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की।

पढ़ें: शाहिद कपूर को नहीं मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार,'कबीर सिंह' ने बीच में ही छोड़ा अवॉर्ड शो ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed