मशहूर अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद और उनके पति रोहित मित्तल ने अलग होने का फैसला लिया है। इस जोड़े ने बीते साल 13 दिसंबर को शादी की थी लेकिन एक साल पूरा होने से पहले ही ये खबर आई कि श्वेता और रोहित अब साथ नहीं रहना चाहते। श्वेता ने एक पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है।
एक साल में ही पति से तलाक लेने जा रही ये मशहूर एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता बसु प्रसाद ने सोशल मीडिया पर अपने पति रोहित मित्तल से अलग होने का ऐलान करते हुए बताया कि महीनों सोचने का बाद दोनों ने आपसी सहमति से इस बात का फैसला लिया है। एक लंबा नोट लिखते हुए श्वेता ने अपनी सुनहरी यादों के लिए रोहित को धन्यवाद देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
श्वेता ने लिखा है, 'रोहित मित्तल और मैंने आपसी सहमति से अपनी शादी समाप्त करने का फैसला किया है। महीनों इस बात पर चिंतन करने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह हमारे लिए हित में हैं। हर किताब को उसके कवर से जज नहीं किया जा सकता। इसके मतलब ये नहीं है कि वो खराब हैं या उसे पढ़ा नहीं जा सकता। कुछ चीजें अभी सबसे अच्छी तरह से अधूरी छोड़ दी गई हैं। रोहित के साथ अच्छी यादें हैं जो मुझे प्रेरणा देती रहेंगी। अपूरणीय यादों और हमेशा मुझे प्रेरणा देने के लिए रोहित का धन्यवाद।'
A post shared by Shweta Basu Prasad (@shwetabasuprasad11) on
श्वेता और रोहित मित्तल की दोस्ती पांच साल पहले शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों दो साल तक लिव इन में रहे और साल 2017 में सगाई कर ली। दोनों की मुलाकात फैंटम फिल्म्स के दौरान हुई थी और यहीं से उनकी नजदीकियां शुरू हुईं।
श्वेता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2002 में 'मकड़ी' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कई फिल्मों में नजर आई जिनमें 'इकबाल', 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' और 'डरना जरूरी हैं' शामिल हैं। हाल ही में श्वेता ने फिल्म ताशकंद फाइल् में अपने किरदार के लिए वाहवाही बटोरी थी।
बांग्लादेश में महिला डांसर्स के साथ नाचे सलमान तो तसलीमा ने उठाए सवाल, बोलीं- मुस्लिम देश में...