फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जगजीत सिंह के जन्मदिन और रणबीर-आलिया की शादी सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Sat, 08 Feb 2020 07:25 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 08 Feb 2020 07:25 AM IST
विज्ञापन
today five news of Jagjit Singh Mansi Naik Coronavirus Ranbir Kapoor Alia Bhatt
Jagjit Singh, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt - फोटो : amar ujala

आज है मशहूर गजलकार जगजीत सिंह का जन्मदिन


'गजल किंग' कहे जाने वाले बेहतरीन गायक जगजीत सिंह का आज जन्मदिन है । जगजीत सिंह ने हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए । उनका जन्म राजस्थान के एक सिख परिवार में हुआ था । पहले उनका नाम जगजीवन सिंह था बाद में उन्होंने इसे जगजीत सिंह कर लिया था । उनकी पढ़ाई जालंधर से हुई थी । जगजीत सिंह ने 1961 में अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में गाने से शुरू की थी । 

पढ़ें: संघर्षों से भरा था जगजीत सिंह का जीवन, बेटे की मौत के बाद संगीत से होना चाहते थे दूर लेकिन..

today five news of Jagjit Singh Mansi Naik Coronavirus Ranbir Kapoor Alia Bhatt
Manasi Naik - फोटो : Social Media

मशहूर अभिनेत्री के साथ पार्टी में हुई छेड़छाड़
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मानसी नाईक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामना आया है। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मानसी का आरोप है कि एक पार्टी के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की गई।

पढ़ें: मशहूर अभिनेत्री के साथ पार्टी में हुई छेड़छाड़, तीन लोगों के खिलाफ दी शिकायत

today five news of Jagjit Singh Mansi Naik Coronavirus Ranbir Kapoor Alia Bhatt
Umesh Shukla - फोटो : amar ujala mumbai

कसाब को फांसी दिलाने वाले मशहूर वकील पर बनेगी बायोपिक
ओह माय गॉड' और '102 नॉट आउट' जैसी फिल्मों से वाह-वाही लूट चुके निर्देशक उमेश शुक्ला भारत के विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम की जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस बायोपिक का नाम 'निकम' रखा गया है। यह फिल्म भारत के अब तक के सबसे आकर्षित, विवादास्पद और कठिन मामलों का दारोमदार उठाने वाले व्यक्ति की कहानी बयां करेगी। फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक भावेश मंडालिया और गौरव शुक्ला द्वारा लिखी जाएगी। वहीं उमेश शुक्ला, सेजल शाह, आशिष वाघ, गौरव शुक्ला और भावेश मंडलिया इसे प्रोड्यूस करेंगे।  

पढ़ें: कसाब को फांसी दिलाने वाले मशहूर वकील पर बनेगी बायोपिक, 628 अपराधियों को उम्रकैद और 37 को दिलाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
today five news of Jagjit Singh Mansi Naik Coronavirus Ranbir Kapoor Alia Bhatt
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनो वायरस के चलते फिल्म जगत ने केरल से बनाई दूरी
कोरोनो वायरस के चलते पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है। सभी खुद को इस संक्रमण से दूर रखने के लिए पूरी सर्तकता बरत रहे हैं। केरल में भी इसके कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जिसके चलते वहां राज्य आपदा घोषित कर दिया गया है। इसी के चलते रोनी स्क्रूवाला की फिल्म 'सितारा' की भी शूटिंग रद्द कर दी गई है। इस फिल्म की शूटिंग 12 फरवरी से वहां शुरू होनी थी लेकिन अब इसे फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। 

पढ़ें: कोरोनो वायरस के चलते फिल्म जगत ने केरल से बनाई दूरी, इस फिल्म की शूटिंग हुई रद्द

विज्ञापन
today five news of Jagjit Singh Mansi Naik Coronavirus Ranbir Kapoor Alia Bhatt
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt - फोटो : Social Media

इस साल दिसंबर में होगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी!
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों सितारे किसी समारोह या एयरपोर्ट जैसी जगहों पर साथ नजर आते हैं। आलिया-रणबीर की शादी की अफवाह अक्सर उड़ती रहती है। लेकिन लगता है कि अब ये अफवाह सच्चाई में बदलने वाली है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल दिसंबर में रणबीर-आलिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

पढ़ें: इस साल दिसंबर में होगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी! ये रही पूरी डिटेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed