फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: कॉमेडी नहीं हिंसक है 'टॉम एंड जेरी', 'खेल खेल में' स्टार अक्षय कुमार ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sun, 11 Aug 2024 02:45 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 11 Aug 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
Tom and Jerry is not a comedy but violent Khel Khel Mein star Akshay Kumar gave a shocking statement
टॉम एंड जेरी-अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय एक्शन सितारों में से एक हैं। खिलाड़ी कुमार ने अपने दशकों लंबे करियर के दौरान कई एक्शन फिल्मों में काम किया है। अभिनेता अब अपनी अगली फिल्म 'खेल खेल में' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। अक्षय इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने लोकप्रिय कार्टून फ्रेंचाइजी 'टॉम एंड जेरी' को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसे जानकर प्रशंसक दंग रह गए हैं। 

Tom and Jerry is not a comedy but violent Khel Khel Mein star Akshay Kumar gave a shocking statement
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

एक हालिया इंटरव्यू में 'खेल खेल में' से अक्षय कुमार के को-स्टार फरदीन खान ने 'टॉम एंड जेरी' को अपना पसंदीदा कॉमेडी कार्टून बताया। हालांकि, इस पर अक्षय ने उन्हें रोकते हुए कहा, 'नहीं, नहीं। टॉम एंड जेरी कॉमेडी नहीं है। इसमें एक्शन है, हिंसा है।' अपनी फिल्मों में एक्शन के लिए कार्टून 'टॉम एंड जेरी' से प्रेरणा लेने की बात को साझा करते हुए अक्षय ने कहा, 'मैं आपको एक रहस्य बताऊंगा। मैंने कई सारे जो एक्शन सीन किए हैं, उन्हें मैंने टॉम एंड जेरी से लिया है। वह पूरा हेलीकॉप्टर सीन, मैंने टॉम एंड जेरी से लिया है।'

Tom and Jerry is not a comedy but violent Khel Khel Mein star Akshay Kumar gave a shocking statement
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय ने यह भी साझा किया कि उन्होंने नेशनल ज्योग्राफिक से भी प्रेरणा ली है। अभिनेता ने जोड़ा, 'और एक और बात मैंने एक्शन सीन के लिए नेशनल ज्योग्राफिक से भी काफी प्रेरणा ली है, जहां आपको शानदार एक्शन देखने को मिलता है। टॉम एंड जेरी का एक्शन जिस तरह का है वह अविश्वसनीय है।'

Jacqueline Fernandez Song: चिट्टियां कलाइयां से लेकर जुम्मे की रात तक, जैकलीन के किलर डांस मूव्स ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Tom and Jerry is not a comedy but violent Khel Khel Mein star Akshay Kumar gave a shocking statement
खेल-खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम @khelkhelmeinmovie

अक्षय कुमार के प्रशंसक 'खेल खेल में' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के अलावा वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जयसवाल और आदित्य सील जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। यह मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अश्विन वर्दे, विपुल डी. शाह, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय द्वारा निर्मित है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Vicky Kaushal: ‘छावा’ अभिनेता विक्की ने सोशल मीडिया पर साझा कीं शानदार तस्वीर, पत्नी कैटरीना ने किया रिएक्ट

विज्ञापन
Tom and Jerry is not a comedy but violent Khel Khel Mein star Akshay Kumar gave a shocking statement
फिल्म 'खेल खेल में' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

अक्षय कुमार फिल्म 'खेल खेल में' के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। अभिनेता की इस साल रिलीज हुईं पिछली दो फिल्में एक्शन-कॉमेडी 'बड़े मियां छोटे मियां' और सामाजिक ड्रामा 'सरफिरा' फ्लॉप हो चुकी हैं। ऐसे में इस फिल्म का हिट होना अक्षय के लिए काफी जरूरी है। हालांकि, राह थोड़ी मुश्किल है क्योंकि उसी दिन 'स्त्री 2' और 'वेदा' भी सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed