{"_id":"6068748990b59819b01c28a0","slug":"tom-cruise-was-the-first-choice-for-iconic-film-ddlj-not-shahrukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘डीडीएलजे’ में राज के किरदार के लिए शाहरुख खान नहीं बल्कि टॉम क्रूज थे पहली पसंद, जानें पूरा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘डीडीएलजे’ में राज के किरदार के लिए शाहरुख खान नहीं बल्कि टॉम क्रूज थे पहली पसंद, जानें पूरा किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 03 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, टॉम क्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान और काजोल की आईकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रिलीज को इस साल अक्तूबर में 26 साल पूरे हो जाएंगे। इतने साल बाद भी यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है और इसके किरदार फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में राज का किरदार जो शाहरुख खान ने निभाया था असल में वो आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद नहीं थे।
2 of 5
डीडीएलजे
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह जानकर हैरानी होगी कि राज के रोल के लिए शाहरुख खान नहीं बल्कि सैफ अली खान और हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज पहली पसंद थे। उस समय आदित्य चोपड़ा फिल्म को इंडो- अमेरिकन प्रोजेक्ट के तौर पर बनाना चाहते थे इसलिए वो टॉम क्रूज को भी फिल्म में शामिल करना चाहते थे। लेकिन यश चोपड़ा ने इसकी अनुमति नहीं दी और फिल्म की कहानी पर एक बार फिर से काम किया गया और बाद में शाहरुख खान और काजोल को लेकर स्टोरी को नए एंगल से बनाया गया।
3 of 5
डीडीएलजे
- फोटो : सोशल मीडिया
यही नहीं फिल्म के 25 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने कहा भी कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो रोमांटिक किरदार भी निभा सकते हैं। शाहरुख आगे कहते हैं कि यह फिल्म उनके द्वारा निभाए गए रोल से काफी अलग थी। शाहरुख आगे कहते हैं, 'मैंने डर, बाजीगर और अंजाम जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल प्ले किया था। साथ ही मुझे हमेशा लगता था कि मैं रोमांटिक किस्म के रोल निभा ही नहीं सकता। इसलिए जब आदित्य और यश जी ने मुझे इस रोल के बारे में बताया तो मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित था। वहीं दूसरी तरफ मुझे डर था कि मैं ये सही तरीके से कर भी पाउंगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डीडीएलजे
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के मुताबिक वह बेहद शर्मीले स्वभाव के हैं और महिलाओं की मौजूदगी में उन्हें काफी संकोच होता है, इसलिए वह समझ नहीं पा रहे थे कि फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के रोमांटिक सीन्स को परदे पर किस तरह उतारेंगे। वह कहते हैं, "कई लोगों ने मुझे कहा कि मेरा लुक काफी लीक से हटकर है यानी उनके ख़्याल से मेरा लुक फिल्मों में हीरो के चेहरे को लेकर बनी धारणाओं से बिल्कुल अलग था। मुझे भी ऐसा ही लगने लगा था कि शायद मैं इतना हैंडसम नहीं हूं और वो जो उस समय का 'चॉकलेटी' लुक हुआ करता था, वह मुझमें नहीं हैं। इसलिए मैं नहीं जानता था कि फिल्म के सभी प्यार भरे, रोमांटिक सीन्स को मैं किस तरह निभाऊंगा।”
विज्ञापन
5 of 5
डीडीएलजे
- फोटो : सोशल मीडिया
1995 में रिलीज हुई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म ने शाहरुख खान और काजोल की सबसे रोमांटिक जोड़ी दी थी। शाहरुख खान के मुताबिक डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा का विजन काफी साफ था। उन्हें पता था कि फिल्म को किस दिशा में ले जाना है। फिल्म में शब्द हमारे थे, लेकिन उसके अंदर की सभी भावनाएं आदित्य चोपड़ा की थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।