सब्सक्राइब करें

सिनेमा: ये हैं दुनिया की टॉप 10 फिल्म इंडस्ट्रीज, हॉलीवुड-बॉलीवुड के अलावा पर्दे पर चलता है इनका भी सिक्का

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 09 May 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
top 10 film industries of the world including Bollywood Hollywood Cinema of China and Cinema of United Kingdom
फिल्म इंडस्ट्रीज - फोटो : Social media

बताया जाता है कि 9वीं सदी से दुनिया में फिल्म निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। ऐसे में कहें कि 20वीं सदी में फिल्म इंडस्ट्री ने काफी विकास कर लिया है तो गलत नहीं होगा। वैसे तो फिल्में इंटरटेनमेंट का साधन है लेकिन काफी हद तक इसका प्रभाव समाज पर भी पड़ता है। अच्छा कंटेंट परोसने पर लोग सराहते हैं और फिल्म युगों तक याद की जाती है। लगभग सभी देशों में फिल्मों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके लिए हर जगह एक संस्था बनाई गई है। सिर्फ भारत में ही 10 से ज्यादा फिल्म बोर्ड हैं। आज हम दुनिया के 10 सबसे बेस्ट फिल्म बोर्ड की बात करेंगे।

Trending Videos
top 10 film industries of the world including Bollywood Hollywood Cinema of China and Cinema of United Kingdom
हॉलीवुड - फोटो : Social media

हॉलीवुड (Hollywood)

ये सयुंक्त राज्य अमेरिका का फिल्म बोर्ड है। इसका नाम कैलिफॉर्निया के लॉस एंजेलिस के एक जिले के नाम पर रखा गया है। हॉलीवुड की स्थापना 1903 में हुई थी। वहीं, इसकी पहली फिल्म 'काउंट ऑफ मोंटे क्रिस्टो (Count of Monte Cristo)' 1908 में रिलीज की गई थी। हॉलीवुड आज दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बोर्ड है। साइंस फिक्शन और एक्शन फिल्म के कारण दुनिया भर में इसकी धाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 10 film industries of the world including Bollywood Hollywood Cinema of China and Cinema of United Kingdom
सिनेमा ऑफ चाइना - फोटो : Social media

सिनेमा ऑफ चाइना (Cinema of China)

चीनी सिनेमा दुनिया की सबसे पुरानी फिल्म संस्था मानी जाती है। इसकी शुरुआत 1896 में हुई। वहीं, पहली फिल्म 'डिंगजुन माउंटेन (Dingjun Mountain)' 1905 में बनाई गई थी। 1930 के दशक को गोल्डन पीरियड कहा जाता है। इस साल इंडस्ट्री ने कई तरह के बदलाव देखे। 2016 के आंकड़ों के मुताबिक चीन में 41 हजार से भी ज्यादा फिल्म स्क्रीन्स हैं। चीनी सिनेमा की बनी फिल्में पूरी दुनिया मे मशहूर हैं। आज ये सिनेमा हॉलीवुड को टक्कर दे रहा है।

top 10 film industries of the world including Bollywood Hollywood Cinema of China and Cinema of United Kingdom
बॉलीवुड फिल्म्स - फोटो : Social media

बॉलीवुड (Bollywood)

बॉलीवुड कमाई के मामले में तो तीसरे पायदान पर है, लेकिन फिल्में प्रोड्यूस करने के मामले में ये पहले पायदान पर आता है। एक साल में बॉलीवुड सभी फिल्म उद्योग से ज्यादा फिल्मों का निर्माण करता है। इसकी स्थापना 1900 के आसपास हुई थी। वहीं पहली पिक्चर 'राजा हरिश्चन्द्र (Raja Harishchandra)' 1913 में रिलीज हुई थी। ये बिना आवाज की मूवी थी। बॉलीवुड की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा (Alam Ara)' थी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने 100 सालों में काफी विकास किया। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि आज कई देशों के कलाकार यहां काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
top 10 film industries of the world including Bollywood Hollywood Cinema of China and Cinema of United Kingdom
जापानी फिल्में - फोटो : Social media

सिनेमा ऑफ जापान (Cinema of Japan)

आधुनिकीकरण के मामले में जापान देश का तो कोई जवाब नहीं है। वहीं, फिल्म बोर्ड भी लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रहा है। सिनेमा ऑफ जापान दुनिया के सबसे पुराने और बड़े फिल्म उद्योगों में से एक है। फिल्म निर्माण के मामले में ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा उद्योग है। बता दें कि जापान में 1897 से फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। जापान ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए चार बार पुरस्कार जीता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed