फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022 : इन फिल्मों ने बिखेरे होली के रंग, जया के सामने ही अमिताभ ने रेखा को पकड़कर लगा दिया था रंग

Fri, 18 Mar 2022 08:02 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 18 Mar 2022 08:02 AM IST
विज्ञापन
Top 10 Bollywood Movies With Holi Songs Which Celebrates Holi Festival
होली को दिखाती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में - फोटो : social media

अगले हफ्ते पूरा देश होली का त्योहार  सेलिब्रेट करेगा और इस त्योहार के जश्न के लिए काफी जोरों पर तैयारियां कर रहे हैं। जोश और उमंग से भरे इस त्योहार को बॉलीवुड फिल्मों में प्रमुखता से दिखाया गया है। सिल्वर स्क्रीन पर होली का यह त्योहार कई बार फिल्मों की कहानियों में रंग भरने का काम करता है। इसे ज्यादातर फिल्मों में गानों के जरिए दिखाया जाता रहा है। फिल्मों में होली स्टोरी के कैनवास को और भी रंगीन बना देती है। आज हमने ऐसी ही 10 फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जिसमें होली को फिल्म में महत्वपूर्ण रूप से दिखाया गया है। 



 
Top 10 Bollywood Movies With Holi Songs Which Celebrates Holi Festival
गोलियों की रास लीला: राम लीला - फोटो : social media

गोलियों की रासलीला - राम-लीला 
गोलियों की रासलीला - राम-लीला के राम (रणवीर सिंह) और लीला (दीपिका पादुकोण) को फिल्म में होली का त्योहार अपने प्यार में रंग भरने का मौका देता है। फिल्म की लीड जोड़ी, जब एक-दूसरे पर रंग बिखेरती है तो फिल्म में अलग ही रोमांच और रोमांस देखने को मिलता है। 


 
Top 10 Bollywood Movies With Holi Songs Which Celebrates Holi Festival
टॉयलेट एक प्रेम कथा - फोटो : social media

टॉयलेट: एक प्रेम कथा
देश के एक गंभीर मुद्दे को दिखाती इस फिल्म में अक्षय और भूमि को लठ मार होली खेलते दिखाया गया है। इसका गाना "गोरी तू लठ मार" मथुरा में होने वाली लठ मार होल की प्रथा को दिखाता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 Bollywood Movies With Holi Songs Which Celebrates Holi Festival
बद्रीनाथ की दुल्हनिया - फोटो : social media

बद्री की दुल्हनिया
इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट को होली खेलते हुए दिखाया गया है। वरुण-आलिया जितने प्यार भरे अंदाज से एक दूसरे को रंग लगाते हैं वो लोगों को थिरकने और अपने प्रियजनों को रंग लगाने के लिए मजबूर करता है। 


 
विज्ञापन
Top 10 Bollywood Movies With Holi Songs Which Celebrates Holi Festival
ये जवानी है दीवानी - फोटो : social media

ये जवानी है दीवानी 
इस फिल्म में होली का यह त्योहार नैना का मस्ती भरा रंग सबके सामने लेकर आता है। रणबीर कपूर फिल्म में दीपिका का यह अंदाज देखकर चौंक जाते हैं और खूब मस्ती करते दिखते हैं। 'बलम पिचकारी' होली पर खूब बजाया जाता है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed