फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 10 OTT Movies: ‘ब्लडी डैडी’ ने बढ़ाया जियो सिनेमा का रुतबा, पहली छमाही में बनी मूवी नंबर वन

Sat, 22 Jul 2023 08:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 22 Jul 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Top 10 movies on ott in india 2023 first half bloody daddy gaslight Gulmohar tiku weds sheru mission majnu
ब्लडी डैडी, जियो सिनेमा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना संक्रमण काल के समय से ही ओटीटी पर आई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज की बाढ़ अब भी बरकरार है। हर हफ्ते इनकी नई खेप आती रहती है और इनमें से गिनती की ही होती हैं जिन्हें देखने के लिए दर्शकों का मन लालायित रहता है। बीते छह महीनों के दौरान रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में जिस एक फिल्म को लेकर अधिकतर दर्शकों को उत्सुकता रही, वह फिल्म थी ‘ब्लडी डैडी’। शाहिद कपूर यूं तो वेब सीरीज ‘फर्जी’ से ओटीटी डेब्यू कर चुके थे, लेकिन निर्देशक अली अब्बास जफर का नाम इस फिल्म से जुड़ा होने का असर ये रहा कि इसने जियो सिनेमा की फिल्मों को न सिर्फ टॉप 10 की दौड़ में शामिल कर लिया बल्कि इसे बीती छमाही की नंबर वन मूवी रिलीज करने वाला ओटीटी भी बना दिया।


Bloody Daddy Review: अली ने सिनेमा पर छिड़का एक्शन का अलहदा रंग, बीवी से अलग बाप के किरदार में खूब जमे शाहिद

Top 10 movies on ott in india 2023 first half bloody daddy gaslight Gulmohar tiku weds sheru mission majnu
ब्लडी डैडी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऑन लाइन ट्रैकिंग और दर्शकों की सैंपल संख्या के आधार पर रिसर्च करने वाली मुंबई की एक एजेंसी के मुताबिक बीती छमाही में रिलीज फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ को 16.8 मिलियन यानी करीब एक करोड़ 68 लाख लोगों ने जियो सिनेमा पर देखा। इस लिहाज से अगर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती दो सौ से सवा दो सौ रुपये की औसत टिकट के हिसाब से भी करीब 350 करोड़ रुपये आसानी से कमा लेती। और, ये रकम इसके निर्देशक अली अब्बास जफर की सिनेमाघरों में रिलीज हुई पिछली फिल्म ‘भारत’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस से कहीं ज्यादा होती।

Top 10 movies on ott in india 2023 first half bloody daddy gaslight Gulmohar tiku weds sheru mission majnu
गुलमोहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ के बहुत करीब रही डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गुलमोहर’। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत चाव से देखा है। मनोज बाजपेयी वैसी ही इन दिनों ओटीटी के सुपरस्टार बने हुए हैं। उनकी एक और फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ भी इस टॉप 10 लिस्ट में शामिल है। दूसरे नंबर पर रही फिल्म ‘गुलमोहर’ को जहां 16.3 मिलियन यानी एक करोड़ 63 लाख व्यूज मिले हैं, वहीं साल 2023 की पहली छमाही की टॉप 10 फिल्मों में जी5 पर रिलीज हुई मनोज की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ 9.9 मिलियन यानी 99 लाख व्यूज के साथ इस लिस्ट में छठे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 movies on ott in india 2023 first half bloody daddy gaslight Gulmohar tiku weds sheru mission majnu
गैसलाइट, टीकू वेड्स शेरू, मिशन मजनू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ही रिलीज हुई सारा अली खान की फिल्म ‘गैसलाइट’ को लेकर भी दर्शक काफी उत्सुक रहे। इसके अच्छे ट्रेलर ने दर्शकों को ये फिल्म देखने के लिए खासा प्रेरित किया और फिल्म दर्शकों को बाद में जैसी भी लगी हो लेकिन इसने 12.5 मिलियन यानी 1.25 करोड़ व्यूज पाकर इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। चौथे स्थान पर निर्माता कंगना रणौत की नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ रही है। इसे 11.1 मिलियन यानी एक करोड़ 11 लाख व्यूज हासिल हुए और साल 2023 की पहली छमाही की इस टॉप 10 ओटीटी मूवीज लिस्ट में पांचवे स्थान पर 10.8 मिलियन यानी एक करोड़ आठ लाख व्यूज के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ रही।

विज्ञापन
Top 10 movies on ott in india 2023 first half bloody daddy gaslight Gulmohar tiku weds sheru mission majnu
कटहल, लस्ट स्टोरीज 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टॉप 10 लिस्ट में शामिल बाकी पांच फिल्मों में छठे स्थान पर ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’, सातवें पर ‘लस्ट स्टोरीज 2’, आठवें पर ‘आई लव यू’, नौंवे पर ‘यू टर्न’ शामिल हैं। आखिरी पायदान पर सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘कटहल ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को जगह मिली है।
100 Years Of Mukesh: बेटे, बहुओं के साथ नितिन मुकेश ने मनाया पिता का जन्मदिन, देखिए, मुकेश चौक से खास तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed