भोजपुरी इंडस्ट्री समय बीतने के साथ-साथ अपनी एक अलग पहचान बनाती चली जा रही है। इसकी फैन फॉलोइंग में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड की ही तरह भोजपुरी में भी एक से बढ़कर एक टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी सिनेमा की अदाकाराएं अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स पर भी खास काम करती हैं। यही वजह है कि भोजपुरी जगत में फिल्मों की हसीनाओं की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने के मिलती है। इन्हीं में से कुछ ऐसी हैं, जो भोजपुरी फिल्मों में आइटम नंबर्स करती हैं। अपने डांस और मूव्स से यह बॉलीवुड की हॉट आइटम गर्ल्स मलाइका अरोड़ा से लेकर सनी लियोनी तक को टक्कर देती हैं। बिहार से लेकर मुंबई तक भोजपुरी सिनेमा देखने वाले लाखों दर्शकों के लिए ये आइटम डांसर्स किसी भी मामले में सनी लियोन से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप 5 आइटम डांसर्स के बारे में।
Bhojpuri: भोजपुरी की इन आइटम डांसर्स के आगे नोरा फतेही भी हैं फेल, लटके-झटके देख उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सिंह
यूपी से लेकर बिहार तक अपने डांस का जलवा दिखाने वाली सीमा सिंह इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। इलाहाबाद की रहने वाली अभिनेत्री सीमा सिंह भोजपुरी फिल्मों में 150 से ज्यादा गानों में आइटम डांस कर चुकी हैं। सीमा सिंह के फैंस के लाखों में हैं और वह अक्सर अपनी हॉट परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों दिमाग पर छा जाती हैं।
सपना सपू
बॉलीवुड फिल्मों में सलमान खान को चुलबुल पांडे के नाम से जाना जाता है। लेकिन भोजपुरी फिल्मों में यह स्थान किसी हीरो का नहीं बल्कि सपना सापू का है। जी हां सपना सापू को भोजपुरी सिनेमा की दबंग चुलबुली पांडे कहा जाता है। वह इंडस्ट्री की मूवीज की जान और शान मानी जाती हैं। भोजपुरी सिनेमा के लाखों दर्शक उनकी हॉट अदाओं के दीवाने हैं। अपनी पॉपुलैरिटी के चलते सपना हर एक आइटम नंबर के लिए अच्छी फीस लेती हैं।
संभावना सेठ
देसी गर्ल जैसे छोटे पर्दे के सुपरहिट शो में जबरदस्त ड्रामा करने वाली संभावना सेठ भी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक सुपरहिट आइटम गर्ल हैं। भोजपुरी सिनेमा में वह काफी लंबे अर्से से आइटम सॉन्ग्स करती आ रही हैं। संभवना सेठ की हॉटनेस और डांस मूव्स के दीवानो की संख्या भी लाखों में हैं।
श्रद्धा शर्मा
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन श्रद्धा शर्मा भी अपने डांस मूव्स से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देती हैं। इनके डांस के साथ-साथ इनके अफेयर्स की भी खूब चर्चा होती है। श्वेता तिवारी के पति और टीवी एक्टर राजा चौधरी के साथ भी वह अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।