सब्सक्राइब करें

South Upcoming Movies: साउथ की इन 5 एक्शन फिल्मों का फैंस को है ब्रेसब्री से इंतजार, टूटेगा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
top 5 South action movies Radhe Shyam KGF Chapter 2 Valimai and Sarkaru Vaari Pata release date
केजीएफ चैप्टर 2, आर आर आर, राधे श्याम - फोटो : social media

इस समय भारतीय सिनेमा पर साउथ की फिल्मों का बोलबाला है। साउथ का दमदार एक्शन और फिल्मों की यूनिक कहानी हिंदी भाषी दर्शकों को खासा पसंद आ रही है, जिसके चलते अब दक्षिण भारतीय स्टार्स को पूरे देश में पहचाना जाने लगा है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा के बाद दर्शकों को इस समय साउथ की कई एक्शन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। ये सभी फिल्में बड़े बजट की हैं और रिलीज के लिए तैयार भी हैं लेकिन कोरोना के चलते इन फिल्मों की रिलीज टाल दी गई थी। हालांकि अब इन फिल्मों की अगली डेट जारी कर दी गई है। अगले कुछ महीनों में दर्शकों का इंतजार खत्म हो जाएगा। जूनियर एनटीआर और प्रभास जैसे साउथ सुपरस्टार्स की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, तो चलिए नजर डालते हैं इनकी रिलीज डेट पर...

Trending Videos
top 5 South action movies Radhe Shyam KGF Chapter 2 Valimai and Sarkaru Vaari Pata release date
RRR - फोटो : insta
 RRR

निर्देशक राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर एक बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरण और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। एक्शन से भरपूर यह फिल्म साल 2022 की शुरुआत में 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते रिलीज से कुछ दिन पहले ही इसे टाल दिया गया। अब ये फिल्म 25 मार्च को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 South action movies Radhe Shyam KGF Chapter 2 Valimai and Sarkaru Vaari Pata release date
KGF Chapter 2 - फोटो : insta

केजीएफ चैप्टर 2-
साउथ की फिल्म केजीएफ को दर्शकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और इसके बाद अब इसके दूसरे चैप्टर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म में साउथ एक्टर यश और संजय दत्त के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी, तो वहीं रवीना टंडन इस फिल्म में एक पॉलिटिशियन के रोल में नजर आने वाली हैं। 'केजीएफ चैप्टर 2' 14 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएगी।

top 5 South action movies Radhe Shyam KGF Chapter 2 Valimai and Sarkaru Vaari Pata release date
राधे श्याम - फोटो : social media

राधे श्याम-
एक्टर प्रभास की फिल्म राधेश्याम 14 जनवरी 2022 को दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार थी लेकिन कोरोना के चलते इसकी रिलीज डेट को भी टाल दिया गया था। प्रभास, पूजा हेगड़े और भाग्यश्री स्टारर ये फिल्म अब 11 मार्च को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
top 5 South action movies Radhe Shyam KGF Chapter 2 Valimai and Sarkaru Vaari Pata release date
वालिमई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वलीमई-
अजीत कुमार की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वलिमई' फाइनली अब दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं और फिल्म को डायरेक्टर एच विनोद ने निर्देशित किया है। मेकर्स के मुताबिक फिल्म 'वलिमई' को 24 फरवरी 2022 को रिलीज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed