{"_id":"58f46c684f1c1b1b744711d7","slug":"top-five-hit-controversies-of-sonu-nigam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजान से नींद में खलल? उड़ते प्लेन में गाना गाकर नियम तोड़ चुके हैं सोनू निगम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजान से नींद में खलल? उड़ते प्लेन में गाना गाकर नियम तोड़ चुके हैं सोनू निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजान को लेकर विवादित ट्वीट करने वाले सोनू पहली बार विवाद में नहीं आए हैं। सोनू के ट्वीट का क्या अंजाम होगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन इससे पहले भी सोनू विवादों से चोली दामन का नाता रख चुके हैं।
सुबह की अजान को गुंडागर्दी कहने वाले सोनू निगम के दामन पर कई विवादों के छींटे हैं, आइए जानें सोनू से जुड़े सभी विवादों के बारे में तफ्सील से -
सोनू निगम अपने कॉन्ट्रोवर्शियल बयान की वजह से तब लताड़े गए जब उन्होंने देवी काली की तुलना राधे मां से की थी। उन्होंने देर रात अपने फेसबुक पर राधे मां का विरोध करने वाले लोगों को 'राउडी मोब' नाम से संबोधित किया।
3 of 5
सोनू निगम
एक बार सोनू निगम ने मीडिया और मनोरंजन कंपनी 'ज़ी' पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि कंपनी ने उनके गाना गाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने ऐलान आरोप लगाया कि वो कभी जी मीडिया के साथ काम नहीं करेंगें।
हालांकि उनकी जी के साथ इस लड़ाई के पीछे का कारण तो स्पष्ट नहीं हुआ लेकिन माना जा रहा था कि सोनू के राजनीतिक रिश्ते इस लडाई की वजह बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू निगम
सोनू निगम ने एक बार जोधपुर से मुंबई जा रही वाली फ्लाइट में फिल्म 'वीर-ज़ारा' और 'रेफ्यूजी' के दो गाने गाए। इसके बाद किसी यात्री ने उनका वो वीडियो बनाकर उसे साइट पर अपलोड कर दिया । वीडियो के तुरन्त वायरल होने के बाद डीजीसीए को जब इस बात की सूचना मिली तो वो बहुत नाराज हुआ। इसे नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू निगम
सोनू निगम ने अपना एक स्पेशल वीडियो भी सोशल साइट पर डाला था। इस वीडियों में वो 'सड़क के किनारे बैठे हुए दिखाई दे रहें थे। बता दें सोनू के इस ऑनलाइन वीडियो में सोनू एक बूढ़े व्यक्ति के रुप में दिखाई दे रहे थे। ये वीडियों एक तरह का प्रयोग था कि कैसे लोगों को उनके रोज़मर्रा के जीवन में संगीत के माध्यम से खुश रखा जा सकता है। इस वीडियों का शीर्षक दिया गया 'द रोडसाइड उस्ताद' ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।