फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘बलम जी लव यू’ पोस्टर से लेकर 'मंदिर वहीं बनाएंगे' के ट्रेलर तक, भोजपुरी सिनेमा की टॉप खबरें

Fri, 14 Sep 2018 01:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
top five news of Bhojpuri cinema in this week
हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी भोजपुरी सिनेमा में काफी हलचल देखने को मिली है। इस हफ्ते जहां सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की चर्चित फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है तो वहीं कलकार प्रदीप पांडे ( चिंटू ) की फिल्म 'मंदिर वहीं बनाएंगे' ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। हम जानते हैं कि सिनेप्रेमी भोजपुरी गीतों, फिल्मों और उससे जुड़े कलाकारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। तो आइए जानते बीते इस हफ्ते भोजपुरी सिनेमा में अंदर क्या-क्या रहा खास.....
top five news of Bhojpuri cinema in this week
‘बलम जी लव यू’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव जल्द ही फैंस को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का तोहफा देने वाले हैं। बताया इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर अशोक समर्थ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ‘बलम जी लव यू’का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म खेसारीलाल यादव के साथ काजल राघवानी, स्मृति सिन्हा, अक्षरा सिंह, संजय महानंद, गजेंद्र बृजराज, संतोष पहलवान,  सलिल सुधाकर, सुनील दत्त पांडे, किरण यादव, अशोक समर्थ भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।
top five news of Bhojpuri cinema in this week
'मैंने उनको सजन चुन लिया' का पहला पोस्टर
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की बहुचर्चित फिल्म 'मैंने उनको सजन चुन लिया' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा काजल राघवानी नजर आएंगी। फिल्म 'मैंने उनको सजन चुन लिया' का निर्देशन देवेंद्र तिवारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top five news of Bhojpuri cinema in this week
पटना से पाकिस्तान 2 का पहला पोस्टर
भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2' तक काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी मुख्य भूमिका में है। हाल ही फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2' फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है जिसके दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
top five news of Bhojpuri cinema in this week
'जानू मेरी जान' का टीजर रिलीज
भोजपुरी कलाकार हर्षवर्धन निराला और रिचा दीक्षित की फिल्म 'जानू मेरी जान' का टीजर रिलीज हो गया है। दर्शक फिल्म के टीजर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु शंकर "बेलू" कर रहे हैं। जबकि 'जानू मेरी जान' के निर्माता ओमप्रकाश पासवान हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed