Raj Kundra Case: पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 19 जुलाई की देर रात क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया था। बता दें, इस साल फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने हुआ था। जब क्राइम ब्रांच को पता चला कि इस केस के तार मशहूर बिजेनसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं तो इसकी जांच की जाने लगी। पांच महीने की जांच के बाद क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिले जिसके आधार पर राज को गिरफ्तार किया गया।
{"_id":"61004bc78ebc3e094678151a","slug":"top-news-court-sent-raj-kundra-to-judicial-custody-for-14-days-and-kangana-troubles-may-increase","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: कोर्ट ने राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा और बढ़ सकती हैं कंगना की मुश्किलें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: कोर्ट ने राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा और बढ़ सकती हैं कंगना की मुश्किलें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
राज कुंद्रा की ईडी ऑफिस के पास की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
Trending Videos
कंगना रणौत , जावेद अख्तर
- फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रणौत फिल्मों के अलावा और भी दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वो कानूनी मामलों को लेकर भी सुर्खियों में थीं। लेकिन अब लग रहा है कि कंगना की मुश्किलें फिर से बढ़ने वाली है। दरअसल, जावेद अख्तर (Javed Akhtar) मानहानि मामले में अब एक ताजा अपडेट सामने आया है। जिसके मुताबिक कंगना अगर अगली तारीख पर कोर्ट के सामने उपस्थित नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया जाएगा।
जावेद अख्तर मानहानि मामला: बढ़ सकती हैं कंगना की मुश्किलें, अगली तारीख पर नहीं हुईं पेश तो जारी होगा वारंट
जावेद अख्तर मानहानि मामला: बढ़ सकती हैं कंगना की मुश्किलें, अगली तारीख पर नहीं हुईं पेश तो जारी होगा वारंट
विज्ञापन
विज्ञापन
थलापति विजय
- फोटो : Social Media
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय को टैक्स चोरी मामले में हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, विजय पर आरोप हैं कि उन्होंने रॉल्स रॉयस कार (Rolls Royce) खरीद में एंट्री टैक्स की चोरी की। अभिनेता ने कोर्ट से अपील की थी कि इस टैक्स को हटाया जाए। वहीं, मद्रास हाई कोर्ट राहत देते हुए विजय पर लगाए गए एक लाख रुपये के जुर्माने पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट में अभिनेता विजय के वकील ने कहा कि सभी नागरिकों को कर लगाने पर सवाल उठाने का अधिकार है। अगर टैक्स डिपार्टमेंट नोटिस देता है तो एक सप्ताह के भीतर प्रवेश कर का भुगतान किया जा सकता है।
साउथस्टार विजय को बड़ी राहत: लग्जरी कार के टैक्स चोरी में नहीं भरना होगा जुर्माना, सिंगल बेंच के फैसले पर मद्रास हाई कोर्ट की रोक
साउथस्टार विजय को बड़ी राहत: लग्जरी कार के टैक्स चोरी में नहीं भरना होगा जुर्माना, सिंगल बेंच के फैसले पर मद्रास हाई कोर्ट की रोक
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
पॉर्न फिल्मों का कारोबार करने के सिलसिले में गिरफ्तार उद्योगपति राज कुंद्रा की हिरासत अवधि बढ़ाए जाने के साथ ही उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में वापसी की उम्मीदें क्षीण हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ शो के निर्माताओं ने शिल्पा शेट्टी की जगह नए मेहमान सितारे बुलाने की तैयारी पूरी कर ली है। और, शिल्पा को भी ये संदेश भेज दिया गया है कि अगली सूचना तक वह खुद को ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग से दूर ही रखें। जानकारी ये भी मिली है कि शिल्पा शेट्टी की हाल ही में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘हंगामा 2’ को इस साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों में सबसे कम दर्शक मिले हैं।
शिल्पा शेट्टी की पीआर टीम की 'विक्टिम कार्ड' खेलने की पूरी तैयारी, सुपर डांसर 4 से कटा पत्ता
शिल्पा शेट्टी की पीआर टीम की 'विक्टिम कार्ड' खेलने की पूरी तैयारी, सुपर डांसर 4 से कटा पत्ता
विज्ञापन
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
पोर्नोग्राफी केस में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। दरअसल, अब भी अभिनेत्री मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के रडार पर हैं और उनसे आगे भी पूछताछ हो सकती है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि मामले में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को गवाह बनाया जा रहा है। वहीं, आरोपी अरविंद श्रीवास्तव की भी जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अब तक सामने आए सभी बैंक खातों की जांच के लिए फॉरेंसिक ऑडिटर्स की नियुक्ति हुई है।
Raj Kundra Case: शिल्पा शेट्टी को नहीं मिली क्लीन चिट, दोबारा पूछताछ कर सकती है क्राइम ब्रांच
Raj Kundra Case: शिल्पा शेट्टी को नहीं मिली क्लीन चिट, दोबारा पूछताछ कर सकती है क्राइम ब्रांच