{"_id":"6112ce908ebc3ef41b7671c4","slug":"top-news-hearing-on-raj-kundra-bail-plea-adjourned-and-prakash-raj-injured-due-to-fall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली और प्रकाश राज को गिरने से लगी चोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली और प्रकाश राज को गिरने से लगी चोट
Wed, 11 Aug 2021 12:38 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई फिर से टल गई है। कोर्ट अब राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर 20 अगस्त को सुनवाई करेगा। राज कुंद्रा के साथ ही उनके आईटी सहयोगी रायन थोर्प की जमानत याचिका पर सुनवाई भी टाल दी गई है। राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन यानी 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था। शिल्पा शेट्टी कई बार अपने पति के लिए बेल अपील कर चुकी हैं, लेकिन कोर्ट ने सभी अर्जियों को खारिज किया है। इस मामले से जुड़े लोगों शर्लिन चोपड़ा और गहना वशिष्ठ से भी पूछताछ हुई है।
स्टंटमैन विवेक
- फोटो : Social media
साउथ सिनेमा से एक बड़ी ही दुख भरी खबर सामने निकलकर आई है। कन्नड़ फिल्म 'लव यू राचू' के सेट पर हो रही शूटिंग के दौरान विवेक नामक एक स्टंटमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना ने साउथ सिनेमा से जुड़े कई लोगों को एक बड़ा झटका दिया है। फिल्म की शूटिंग को तत्काल प्रभाव में रोक दिया गया है। आपको बता दें कि स्टंटमैन विवेक तमिलनाडु के रहने वाले थे। वे साउथ फिल्मों में एक्शन सीन्स के लिए स्टंट करते थे। ये घटना तब हुई, जब कर्नाटक के बिड़दी में फिल्म का एक्शन सीन शूट किया जा रहा था। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में लग गई है। वे तमाम सुरागों को खंगाल रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। साउथ सिनेमा से जुड़े कई एक्टर और विवेक के साथ काम करने वाले सहकर्मी इस हादसे से काफी दुखी हैं।
साउथ सिनेमा: करंट लगने से स्टंटमैन विवेक की मौत, रोकी गई फिल्म की शूटिंग, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हिरासत में
साउथ सिनेमा: करंट लगने से स्टंटमैन विवेक की मौत, रोकी गई फिल्म की शूटिंग, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हिरासत में
नीरज चोपड़ा-अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। वह भारत के पहले एथलीट हैं जिन्होंने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। बता दें कि नीरज ने अपने पहले थ्रो में 87.03 मीटर दूर भाला फेंका था। अब देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की इस जीत पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी नीरज को इस शानदार जीत पर बधाई दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को नीरज चोपड़ा को जीत की बधाई देना भारी पड़ गया है। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने टोक्यो ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीतने के लिए नीरज चोपड़ा की तारीफ में एक ट्वीट किया था जिस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन उन कलाकारों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए वह अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं।
सोशल मीडिया: नीरज चोपड़ा के लिए ट्वीट कर ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन, यूजर बोले- 'ये ज्ञान कौन सी यूनिवर्सिटी से मिला...'
सोशल मीडिया: नीरज चोपड़ा के लिए ट्वीट कर ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन, यूजर बोले- 'ये ज्ञान कौन सी यूनिवर्सिटी से मिला...'
विज्ञापन
विज्ञापन
विभु अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल की मुश्किलों बढ़ती नजर आ रही हैं। विभु की कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने उनपर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वहीं, अब दो और पीड़िताओं ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। पीड़िताओं ने विभु पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि विभु अग्रवाल के उल्लू एप पर भी राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स एप की तरह पोर्न कंटेंट प्रकाशित किया जाता है। उनका यह भी कहना है कि अब विभु ने पोर्न कंटेंट को प्लेटफॉर्म से हटाया है।
विभु अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें: Ullu एप के सीईओ पर दो और महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
विभु अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें: Ullu एप के सीईओ पर दो और महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज मंगलवार यानी 10 अगस्त को एक हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर अपने घायल होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गिरने की वजह से उन्हें फ्रैक्चर हो गया है और वे इसके इलाज के लिए अपने डॉक्टर दोस्त के पास हैदराबाद रवाना हुए हैं। इस खबर के सामने आने बाद प्रकाश राज के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
हादसा: प्रकाश राज को गिरने से लगी चोट, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना
हादसा: प्रकाश राज को गिरने से लगी चोट, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना