रविवार को यानी 8 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का बड़े ही शानदार तरह से आगाज किया गया। इस घर में 13 सदस्यों की एंट्री हो चुकी है। शो में जहां छह कनेक्शन नजर आए तो वहीं इस पहले ही दिन दिव्या अग्रवाल अकेले होने की वजह से घर से बेघर होने के लिए सीधे-सीधे नोमिनेट हो गईं। वहीं, मंगलवार को वेब सीरीज 'इंडियन मैचमेकिंग' फेम सीमा तापरिया के मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के घर के अंदर आईं। मालूम हो कि इस बार शो का थीम 'कनेक्टेड रहिए' है। इस मौके पर सीमा ने घर के अंदर जाकर सभी कनेक्शन से बात की। इस दौरान उर्फी जावेद और जीशान खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Bigg Boss OTT: घर के अंदर पहुंचीं 'इंडियन मैचमेकिंग' फेम सीमा तापरिया से उर्फी ने कही रिश्ते देखने की बात, जीशान ने दी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, जीशान हंसते हुए कहते हैं कि पिक्चर अभी बाकी है। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' इस बार फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। वूट एप पर यह शो छह हफ्तों तक टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके बाद टीवी पर यह प्रसारित होना शुरू होगा, जिसे सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे।
इससे पहले सोमवार को प्रतीक ने दिव्या अग्रवाल को फेक बुलाया जिसकी वजह से इन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। लेकिन दिव्या से लड़ने के बाद शमिता शेट्टी के साथ भी उनकी लड़ाई हो गई। इन दोनों के बीच खाने को लेकर जमकर भिड़ंत हुई। शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल की लड़ाई से सभी घर वाले हैरान रह गए। इन दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। शमिता प्रतीक पर चिल्लाती हुईं उन्हें बार-बार अपने से दूर जाने के लिए कह रही है। इन दोनों की आपस में लड़ाई खाने को लेकर हुई। शमिता ने प्रतीक को ताना मारते हुए कहा आप उन लोगों में से नहीं हैं जिन से अच्छे से व्यवहार किया जाए। आप मुझसे बहुत दूर रहिए।
जब इस शो का आगाज हुआ था और सभी सितारे स्टेज पर थे उस दौरान भी दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल आपस में भिड़ गए थे। उन्होने जब घर में एंट्री ली तो भी दिव्या पर ताना मारना नहीं छोड़ा। घर के अंदर भी दोनों की जमकर बहस हुई। इन दोनों के बीच का ये झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि दिव्या ने लड़ाई-लड़ाई में प्रतीक को गाली दे दी।
बिग बॉस की इस बार की थीम है कनेक्शन: स्टे कनेकटेड, यानी की इस बार बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों को लंबा टिकना है तो उन्हें एक-दूसरे के साथ स्ट्रॉंग कनेक्शन बनाए रखना होगा। स्टेज से 6 कपल घर के अंदर गए और दिव्या अग्रवाल को अकेले ही इस घर के अंदर जाना पड़ा, जिसकी वजह से वो पहले ही दिन घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट हो गईं।