{"_id":"5b73b39d42c792162a6e4a56","slug":"top-news-of-entertainment-and-astrology-15th-august-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' के पोस्टर से लेकर नाग पंचमी तक, मनोरंजन और धर्म जगत की ये हैं बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मणिकर्णिका' के पोस्टर से लेकर नाग पंचमी तक, मनोरंजन और धर्म जगत की ये हैं बड़ी खबरें
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Aug 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पटाखा' का ट्रेलर रिलीज
'मंटो' का ट्रेलर रिलीज
पाकिस्तानी लेखक सआदत हसन मंटो की बहुचर्चित बायोपिक 'मंटो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। उनकी इस बायपोकि में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंटो के किरदार में दिखाई देंगे। गौरतलब है कि मंटो की इस बायोपिक को रिलीज से पहले कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है, जहां इसे काफी सराहा गया है। इस बायोपिक का निर्देशन एक्ट्रस नंदिता दास ने किया है।
पढ़ें: लेखनी की वजह से मंटो को क्यों काटने पड़ते थे कोर्ट के चक्कर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी करेंगे बयां

कंगना की 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो गया है। कंगना की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर के साथ ही 'मणिकर्णिका' की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।
पढ़ें: सामने आया 'मणिकर्णिका' का पहला पोस्टर, युद्ध में अंग्रेजों को रानी लक्ष्मीबाई बन धूल चटाएंगी कंगना

शोले की रिलीज के 43 साल पूरे
बॉलीवुड की सदाबहार फिल्म 'शोले' को आज 43 का पूरे हो चुके हैं। हिंदी सिनेमा की यह एक ऐतिहासिक फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म में धमेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। फिल्म 'शोले' 15 अगस्त साल 1975 को रिलीज हुई थी।

नाग पंचमी 2018: जानिए नाग वंश का इतिहास
आज देशभर में नाग पंचमी मनाई जा रही है।हिंदू धर्म में सांप की विशेष रूप से पूजा की जाती है और इन्हें देवता का रूप मानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास की शुक्ल पंचमी को नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस धरती पर नागों की उत्पत्ति कैसे हुई इसका वर्णन हमारे ग्रंथो में मिलता है। इनमे वासुकि, शेषनाग ,तक्षक और कालिया जैसे नाग है। नागों का जन्म ऋषि कश्यप की दो पत्नियों कद्रु और विनता से हुआ था। आइए जानते हैं नाग वंश के इतिहास के बारे में।
पढ़ें: नाग पंचमी 2018: जानिए नाग वंश का इतिहास और इसका पौराणिक महत्व