{"_id":"65b93758ef57c49810077485","slug":"top-tv-actresses-who-lost-bigg-boss-ankita-lokhande-nimrat-kaur-ahluwalia-rashmi-desai-2024-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top TV Actresses: टीवी की टॉप हसीनाएं जो नहीं जीत पाईं 'बिग बॉस' की ट्रॉफी, नाम देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Top TV Actresses: टीवी की टॉप हसीनाएं जो नहीं जीत पाईं 'बिग बॉस' की ट्रॉफी, नाम देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Wed, 31 Jan 2024 12:15 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिग बॉस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन के सबसे हिट रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का फिनाले हो चुका है। इस सीजन में टेलीविजन की कई दिग्गज अभिनेत्रियां भी प्रतियोगी बनकर आई थीं। टीवी के सबसे मशहूर नामों में से एक नाम अंकिता लोखंडे का है, वे भी 'बिग बॉस' के इस सीजन का हिस्सा थीं। दर्शकों को लग रहा था कि अंकिता ही यह सीजन जीतेंगी लेकिन स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने 'बिग बॉस' की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। यह दर्शकों के लिए चौंकाने वाली खबर थी लेकिन 'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। आइए आज आपको टेलीविजन की उन मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो 'बिग बॉस' का हिस्सा तो बनी लेकिन शो नहीं जीत पाईं।
अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे
'बिग बॉस 17' के विजेताओं के प्रबल दावेदारों में से अंकिता लोखंडे एक थीं। दर्शकों के साथ साथ शो के होस्ट सलमान खान को भी लग रहा था कि अंकिता में विनर बनने की सम्भावना है, लेकिन यह बात सच नहीं निकली। टेलीविजन की सबसे फेवरेट बहुओं में से एक और मजबूत फैन बेस होने के बावजूद भी अंकिता शो हार गईं।

निम्रत कौर आहलूवालिया
- फोटो : सोशल मीडिया
निम्रत कौर आहलूवालिया
'छोटी सरदारनी' के नाम से मशहूर टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्री निम्रत कौर आहलूवालिया का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। निम्रत 'बिग बॉस 16' में प्रतियोगी बनकर आई थीं। दर्शकों को लग रहा था कि वे जरूर शो जीतेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निम्रत 'बिग बॉस 16' के टॉप फाइव का भी हिस्सा नहीं बन पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रश्मि देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई टेलीविजन के मशहूर नामों में एक हैं। उन्होंने 'उतरन' सीरियल में 'तपस्या' की भूमिका निभाई थी। मजबूत फैन बेस के साथ रश्मि 'बिग बॉस' के घर में आई थीं लेकिन वे शो नहीं जीत पाईं। उस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला विजेता बने थे।

देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
देवोलीना भट्टाचार्जी
टेलीविजन की दुनिया में देवोलीना भट्टाचार्जी 'गोपी बहू' के नाम से मशहूर हैं। जब देवोलीना भट्टाचार्जी 'बिग बॉस' का हिस्सा बनी थीं तब लोगों को लग रहा था कि यह सीजन देवोलीना ही जीतेंगी, लेकिन वे शो के टॉप पांच तक भी नहीं पहुंच पाई थीं।