फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dasvi Poster: कल इस समय रिलीज होगा दसवीं का ट्रेलर, दिखेगा यामी गौतम का 'सख्त छोरी' अवतार

Tue, 22 Mar 2022 03:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 22 Mar 2022 03:03 PM IST
विज्ञापन
trailer of Abhishek Bachchan Yami Gautam and Nimrat Kaur film Dasvi will be released tomorrow
दसवीं का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिषेक बच्चन के फैंस लंबे समय से उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेचैन थे। आखिरकार, उनकी बहुचर्चित फिल्म दसवीं का ट्रेलर 23 मार्च को आने वाला है और जब हर कोई ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर मुख्य अभिनेताओं के साथ फिल्म का नया पोस्टर लांच किया। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा यामी गौतम और निम्रत कौर प्रमुख भूमिका में होंगे।  

trailer of Abhishek Bachchan Yami Gautam and Nimrat Kaur film Dasvi will be released tomorrow
दसवीं फिल्म - फोटो : Instagram @nimratofficial

इस पोस्टर में अभिनेता ने यामी गौतम के नए लुक को शेयर किया है। यामी गौतम में खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए लुक को शेयर किया है, जिसमें वह एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। यामी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- पावर, पोजीशन या मक्खन लगाने से न पिघलती ये सख्त छोरी। मिलिए ज्योति देसवाल से #दसवीं ट्रेलर में। दसवीं का ट्रेलर बुधवार सुबह 11 बजे रिलीज हो रहा है।

trailer of Abhishek Bachchan Yami Gautam and Nimrat Kaur film Dasvi will be released tomorrow
फिल्म दसवीं - फोटो : social media

अभिषेक बच्चन ने इसका पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ज्योति जी बड़ी सख्त हैं...ट्रेलर आने में अभी थोड़ा वक्त है। अगला पोस्टर निमरत कौर का है, जो फिल्म में अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में निमरत कौर का नाम बिमला देवी है। अभिषेक ने इसके कैप्शन में लिखा है- म्हारी बिम्मो कतई जहर है...मिलिए हमारी धर्मपत्नी बिमला देवी चौधरी से।

विज्ञापन
विज्ञापन
trailer of Abhishek Bachchan Yami Gautam and Nimrat Kaur film Dasvi will be released tomorrow
फिल्म दसवीं टीजर - फोटो : social media

अभिषेक बच्चन इस फिल्म में ने गंगा राम चौधरी की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिन्होंने जेल से 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने का फैसला किया है। ये फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और इसका प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ-साथ जियो सिनेमा पर भी किया जाएगा। इस फिल्म को तुषार जलोटा निर्देशित कर रहे हैं। ये तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed