मंगलवार को बाॅलीवुड, हॉलीवुड के अलावा भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स से जुड़ी कई खबरें चर्चा में रहीं। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री संग एक शो में खुलेआम फ्लर्ट करते देखा गया। सोनू सूद को भी ईडी की तरफ से एक समन मिला है। इन खबरों के अलावा बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ? जानिए ट्रेंडिंग न्यूज अपडेट में।
Trending Today: धनश्री संग पवन सिंह ने किया फ्लर्ट, सोनू सूद को ED ने भेजा समन; पढ़िए आज की चर्चित खबरें
Bollywood Trending News: आज सिनेमा की दुनिया, सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी कई खबरें चर्चा में बनी रहीं। फटाफट अंदाज में पढ़िए टॉप 5 खबरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहल की एक्स वाइफ धनश्री के साथ पवन सिंह ने किया फ्लर्ट
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में चहल की एक्स वाइफ धनश्री और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो के प्रोमो वीडियो में पवन सिंह धनश्री के साथ फ्लर्ट करते दिखाई दिए। पवन की इस बात पर धनश्री भी स्माइल करती हुए नजर आईं। पवन कई बार शो में धनश्री की तुलना अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से कर बैठते हैं। शो ‘राइज एंड फाॅल’ से दोनों के डांस वीडियो भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Rise and Fall: चहल की एक्स वाइफ संग ठुमके लगाते दिखे पवन सिंह, भोजपुरी स्टार ने धनश्री संग खुलेआम किया फ्लर्ट
हॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन
हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऑस्कर विनर डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 'बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड' और 'ऑल द प्रेसीडेंट्स मेन' जैसी हिट फिल्में उन्होंने बनाई थीं। 1970 के दशक तक वे हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में शुमार थे। रेडफोर्ड ने अपने जीवन को केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं रखा, वह सोशल इश्यूज पर भी बात करते थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Robert Redford: नहीं रहे हॉलीवुड के 'गोल्डन बॉय' रॉबर्ट रेडफोर्ड, 89 की उम्र में ऑस्कर विनिंग निर्देशक का निधन
संग्राम सिंह से अफेयर पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी
पिछले कुछ दिनों से रेसलर से एक्टर बने संग्राम सिंह और एक्ट्रेस पायल रोहतगी के अलगाव की अफवाहें उड़ रही हैं। अफवाहों के हिसाब से इसकी वजह संग्राम का एक एक्ट्रेस निकिता रावल से अफेयर बताया जा रहा है। अब इस मुद्दे पर निकिता रावल ने चुप्पी तोड़ी है। वह इसे संग्राम का निजी मामला बता रही हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में इस मुद्दे पर निकिता ने खुलकर बात की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Sangram Singh: ‘अफवाहों ने उनकी जिंदगी में गड़बड़ कर दी’, संग्राम सिंह से अफेयर पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी
सोनू सूद को अवैध बेटिंग एप मामले में मिला समन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्टर सोनू सूद को गैरकानूनी बेटिंग एप से जुड़े एक मामले में समन भेजा है। एप का मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ता है, ऐसे में सोनू सूद को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने सोनू सूद को 24 सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Sonu Sood: उर्वशी रौतेला के बाद अवैध बेटिंग एप मामले में आया सोनू सूद का नाम, ईडी ने पूछताछ के लिए भेजा समन