अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म 'ट्रायल पीरियड' को लेकर चर्चा में हैं। करीब एक दशक के ब्रेक के बाद पिछले साल जेनेलिया ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया और वह अपने पति रितेश देशमुख के साथ मराठी फिल्म 'वेद' में नजर आईं। अब वह 'ट्रायल पीरियड' के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में एकल मां की भूमिका में नजर आएंगी। जेनेलिया हाल ही में इस फिल्म को लेकर बात करती नजर आईं।
Trial Period: अलेया सेन ने की जेनेलिया की जमकर तारीफ, बोलीं- 'ट्रायल पीरियड' के लिए सिर्फ उन्हीं का नाम सूझा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनेलिया ने इस फिल्म में अपने किरदार के लिए किस कदर तैयारी की, हाल ही में वह इसका जिक्र करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने कई सिंगल मदर्स से मुलाकात की और उनके जीवन की जटिलताओं को समझा।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी फिल्मों में बंगाली महिला का किरदार अदा नहीं किया था। लेकिन, फिल्म की निर्देशक अलेया सेन इस बात को लेकर बेहद स्पष्ट हैं कि उनके किरदार को कैसा होना चाहिए और किस तरह का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि अलेया और कॉस्ट्यूम डिजाइनर करिश्मा गुलाटी ने फिल्म में उनके लिए खास लुक बनाने के लिए महीनों तक एक साथ काम किया।
Tun Tun: बचपन में उठ गया था मां-बाप का साया, भाई की भी हुई थी हत्या, ऐसे बनीं टुनटुन बॉलीवुड की पहली कॉमेडियन
आपको बता दें कि अलेया सेन इससे पहले तापसी पन्नू की फिल्म 'दिल जंगली' का निर्देशन कर चुकी हैं। अलेया का कहना है कि वह कोई कहानी लिखते वक्त किसी कलाकार को दिमाग में नहीं रखती हैं। लेकिन, इस रोल के लिए उनके दिमाग में सिर्फ जेनेलिया थीं। जेनेलिया के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए अलेया ने कहा कि वह लुक टेस्ट से लेकर किरदार में ढलने तक हर चीज के लिए तैयार रहती हैं।
Tamannaah Bhatia: संजय लीला भंसाली के दफ्तर के बार स्पॉट की गईं तमन्ना, नई फिल्म की चर्चा जोरों पर
बता दें कि 'ट्रायल पीरियड' की कहानी एक बच्चे की मासूम मांग के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने अपनी सिंगल मां के सामने पिता पाने की ख्वाहिश जताई है। फिल्म में मानव कौल भी अहम रोल में हैं। फिल्म में जेनेलिया ने जहां सिंगल मां 'एना' का किरदार निभाया है तो वहीं मानव कौल ने उस शख्स का किरदार निभाया है, जिसे 30 दिनों के लिए पिता के रूप में नियुक्त किया जाता है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 21 जुलाई को जियोसिनेमा पर रिलीज होगी।
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' में अपने रोल का किया खुलासा, इस किरदार में नजर आएंगे अभिनेता