फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90s की बोल्ड एक्ट्रेस में होती थी इस हीरोइन की गिनती, करियर के पीक पर रचा ली शादी, अब दिखती हैं ऐसी

Sun, 28 Jun 2020 01:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 28 Jun 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Tridev and Vishwatma Actress Sonam Bakhtavar Khan Unseen Bold Pics
सोनम - फोटो : इंस्टाग्राम

ओये ओये गर्ल से मशहूर होने वाली अभिनेत्री सोनम 90 के दशक में सोनम एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थीं। सोनम का असली नाम बख्तावर खान है। सोनम ने मात्र 14 साल की उम्र में फिल्म 'विजय' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में मात्र 25 फिल्मों में काम किया। फिल्म के प्रोड्यूसर्स उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए उनके घर के चक्कर काटते थे। वो ऐसा दौर था जब एक्ट्रेस बिकिनी पहनने में कतराती थीं। किसी एक्ट्रेस ने अगर फिल्म में बिकिनी पहन भी ली तो ये खबर की हेडलाइन बन जाया करती थी।

Tridev and Vishwatma Actress Sonam Bakhtavar Khan Unseen Bold Pics
सोनम - फोटो : सोशल मीडिया

कम ही लोग जानते हैं कि सोनम एक्टर रजा मुराद की रिश्तेदार हैं। सोनम ने 1988 में आई फिल्म 'विजय' से अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म चल गई और सोनम भी। इस फिल्म में सोनम ने जबरदस्त किसिंग सीन दिए और इसी के बाद से उनकी गिनती बोल्ड एक्ट्रेस में होने लगी। सोनम सच में उस दौर की सबसे लकी एक्ट्रेस थीं जिनकी पहली ही फिल्म ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था।

Tridev and Vishwatma Actress Sonam Bakhtavar Khan Unseen Bold Pics
सोनम - फोटो : सोशल मीडिया

'विजय' और 'त्रिदेव' जैसी फिल्मों ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। इतना ही नहीं त्रिदेव के गाने 'ओए ओए' के बाद से उन्हें इसी नाम से बुलाया जाने लगा। त्रिदेव की रिलीज के 1 साल बाद एक फिल्म आई 'मिट्टी और सोना'। इस फिल्म में सोनम के साथ थे चंकी पांडे लेकिन किसी ने उन्हें नोटिस तक नहीं किया। इस फिल्म में सोनम ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tridev and Vishwatma Actress Sonam Bakhtavar Khan Unseen Bold Pics
सोनम

इस फिल्म में कई जगह सोनम न्यूड सीन्स देते हुए भी दिखीं। जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई बॉक्स ऑफिस पर तहलता मच गया। उस दौर में ऐसे सीन्स देना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। इस फिल्म को लेकर कहा तो ये भी जाता है कि लोग घंटों लाइन में लगकर फिल्म की टिकट खरीदते थे। 19 साल की उम्र में सोनम ने अपने से 17 साल बड़े डायरेक्टर राजीव राय से शादी की।

विज्ञापन
Tridev and Vishwatma Actress Sonam Bakhtavar Khan Unseen Bold Pics
सोनम - फोटो : सोशल मीडिया

'आखिरी अदालत' और 'त्रिदेव' जैसी फिल्मों में नजर आईं सोनम ने शादी के बाद फिल्में छोड़ दी। बाद में अंडरवर्ल्ड से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी की वजह से सोनम और उनके पति ने भारत छोड़ दिया और विदेश जाकर बस गए। शादी के बाद सोनम-राजीव 10 साल तक साथ रहे, फिर अलग होने का डिसीजन लिया। इसके बाद दोनों 15 साल अलग रहे और आखिरकार 2016 में दोनों ने तलाक लिया। सोनम की पहचान ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर होती है जो अपनी कामयाबी के शिखर पर ही रिटायर हो गयीं और उन्हें कभी सेडबैक या डाउन फॉल का सामना उस तरह नहीं करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed